Close

अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई में खरीदा एक और आलीशान बंगला, व्लॉग में दिखाई नए घर की झलक, परमीत सेठी ने बताया- YouTube से हो रही है 3 गुना ज्यादा कमाई (Archana Puran Singh buys another bungalow in Mumbai, Parmeet Sethi says: Youtube pays them three times more than films and TV)

 

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) फिल्मों और टीवी के साथ-साथ YouTube की दुनिया में भी खूब एक्टिव हैं. वो यूट्यूब व्लॉग भी बनाती हैं, जिसमें वो अपनी पूरी फैमिली के साथ लाइफ एन्जॉय करती नज़र आती हैं. पति परमीत सेठी (Parmeet Sethi) और दोनों बेटे आर्यमान (Aaryamann Sethi) और आयुष्मान (Ayushman Sethi) के साथ उनकी बॉन्डिंग उनके फैंस को बेहद पसंद आती है. यूट्यूब से उन्हें तगड़ी कमाई हो रही है और इस कमाई से उन्होंने मुंबई में एक और आलीशान बंगला खरीद (Archana Puran Singh buys new House) लिया है, जिसकी झलक अर्चना और उनकी फैमिली ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दिखाई है. व्लॉग में अर्चना पूरन सिंह, उनके पति परमीत सेठी, बेटे आर्यमान और आयुष्मान के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी नए घर को एक्सप्लोर करते नजर आए. खास बात यह है कि यह नया बंगला उनके मौजूदा घर से कुछ ही दूरी पर है.

Archana Puran Singh

अर्चना और परमीत फिलहाल जिस घर में रहते हैं, वहां उनके दोनों बेटे, उनकी मंगेतर,  अर्चना की मां और परमीत के पिता भी सब एक साथ रहते हैं. इसके अलावा उन्होंने बगल वाला घर भी खरीदा है, जिसे आर्यमान फिलहाल अपने और अपनी मंगेतर योगिता बिहानी के लिए रेनोवेट कर रहे हैं. अब इसी इलाके में नया बंगला भी खरीदने से फैमिली के कई घर हो गए हैं.

Archana Puran Singh

परमीत सेठी ने बताया कि नए बंगले की एरिया उनके मौजूदा घर जितनी ही है. इस दो फ्लोर के बंगले में ग्राउंड फ्लोर पर बड़ा लिविंग एरिया और किचन है. घर में तीन बेडरूम हैं और हर बेडरूम के साथ अटैच्ड बाथरूम है.  बंगले में दो बालकनी और एक बड़ी सी सीढ़ी भी है.

Archana Puran Singh

अर्चना और परमीत इस नए बंगले को सिर्फ घर ही नहीं, बल्कि एक तरह के वर्कस्पेस के तौर पर भी इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, जहां वो अपने वीडियो शूट कर सकती हैं, वहीं समीक्षा योगा क्लासेस भी कर सकती हैं. घर की सबसे खास जगहों में से एक इसकी टैरेस भी है, जहां से चारों तरफ फैली हरियाली का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है.

Archana Puran Singh with her son

रिपोर्ट्स के अनुसार अर्चना की फैमिली काफी समय से मड आइलैंड में एक और प्रॉपर्टी की तलाश कर रही थी. आखिरकार फैमिली को ये बंगला पसंद आया और उन्होंने इसे खरीद लिया है. फैंस अब उनके इस नए व्लॉग पर खूब प्यार लुटा रहे हैं, साथ ही उन्हें नए घर की बधाई भी दे रहे हैं.

Archana Puran Singh

बता दें कि अर्चना पूरन सिंह और उनके दोनों बेटे भी YouTube व्लॉग बनाते हैं. सबके अपने-अपने YouTube चैनल हैं, जिससे वो मोटी कमाई करते हैं. कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में परमीत सेठी ने खुद YouTube से होने वाली कमाई को लेकर भी बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर परिवार इसे फुल-टाइम करियर के तौर पर अपनाता है, तो YouTube से उन्हें फिल्मों और टेलीविजन से मिलने वाली संयुक्त कमाई से करीब तीन गुना ज्यादा कमाई हो सकती है.

Share this article