Close

दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अथिया शेट्टी ने शेयर कर दी उनकी बहन लता मंगेशकर की फोटो, एक्ट्रेस हुई बुरी तरह से ट्रोल (Athiya Shetty Trolled For Sharing Lata Mangeshkars Photo While Paying Tribute To Asha Bhosle)

इंडस्ट्री की लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले (Legendry Singer Asha Bhosle) के जाने से दुखी उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Cricketer KL Rahul' Wife And Actess Athia Shetty) ने दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि (Tribute To Late Singer Asha Bhosle) दी, लेकिन उनकी जगह लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की फोटो शेयर कर दी. जिसकी वजह से अथिया को बुरी तरह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा.

Athiya Shetty

सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहने वाली एक्टर अथिया शेट्टी से एक बहुत बड़ी भूल हो गई, जिसकी वजह से अथिया की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का शिकार होना पड़ा. असल में बात यह है कि जैसे ही आइकॉनिक सिंगर आशा भोसले के निधन की दुखद खबर सोशल मीडिया पर फैली बॉलीवुड सेलेब्स और उनके चाहने वाले श्रद्धांजलि देने लगे.

Athiya Shetty

अथिया शेट्टी ने दिवंगत लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते समय गलती से लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी. सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बात को तुरंत नोटिस किया कि अथिया की इस पोस्ट में शेयर की तस्वीर आशा जी की बड़ी बहन लता मंगेशकर की है. जिसके चलते अथिया को ऑनलाइन क्रिटिसिज़्म का सामना कारण पड़ा.

Asha Bhosle

सोशल मीडिया एक्स और इंस्टाग्राम पर गुस्साए यूजर्स ने अथिया शेट्टी की जमकर क्लास लगाई. और इसे एक्ट्रेस की केयरलेस मिस्टेक बताया. खास तौर से जब दोनों लीजेंड्री सेलिब्रेटी हैं. कई लोगों ने इसे बहुत ही शर्मनाक भूल बताया है.

Athiya Shetty

अनेक लोगों ने अथिया शेट्टी से सवाल किया है कि आशा भोसले जैसी लीजेंड्री सिंगर को ट्रिब्यूट देते हुए इतनी बड़ी गड़बड़ कैसे हो सकती है. जबकि कुछ लोगों ने तो ये भी कहा है कि आशा और लता दोनों पॉपुलर सिंगर होने के बाद भारतीय संगीत में दोनों की अपनी अलग पहचान है. उनका खास योगदान हैं. जिसकी वजह से अथिया की ये गलती नजरअंदाज नहीं की जा सकती है.

Athiya Shetty

यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद अथिया शेट्टी को जैसे ही अपनी भूल का अहसास हुआ कि उन्होंने गलत फोटो शेयर कर उनकी पोस्ट ने उन्हीं भावनाओं पर ग्रहण लगा दिया.बीते कल, रविवार, 12 अप्रैल को बॉलीवुड की आवाज और दिग्गज गायिका आशा भोसले का मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने के कारण निधन हो गया.

Share this article