Close

भारती सिंह ने कराया छोटे बेटे काजू के हाथ-पैर का 3D कास्टिंग इम्प्रेशन, बेटे के बचपन की यादों को लाइफटाइम के लिए सहेजा (Bharti Singh Gets Her Son Kaju’s Hands And Feet Impressions As A Memory To Cherish Her child’s Bachpan, And It’s Simply Unmissable)

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) और उनके हर्ष लिंबाचिया (Harrsh Limbachiyaa) जब से दूसरी बार बेटे काजू (Kaju) के पैरेंट्स बने हैं, उनकी लाइफ में बेशुमार खुशियां आ गई हैं, जिसकी झलक उनके डेली वलॉग में नज़र भी आती है. उनका छोटा काजू भी अभी से सोशल मीडिया स्टार बन गया है. उसकी क्यूटनेस पर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटाते हैं और काजू से जुड़ी हर अपडेट का उन्हें बेसब्री से इंतज़ार रहता है. 

Bharti Singh's Family

काजू की बचपन की यादों और निशानियों को जिंदगीभर सहेजने के लिए भारती ने अब उसके हाथ पैरों के निशान (Bharti Singh Gets Her Son Kaju's Hands And Feet Impressions) सुरक्षित कर लिए हैं, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. काजू जिस तरह हंसते खिलखलाते हुए हाथ पैरों के निशान दे रहा है, वो सोशल मीडिया पर भारती सिंह के फैंस और फॉलोवर्स के चेहरे पर भी मुस्कान ला रहा है. 

Bharti Singh's Son Kaju

भारती ने बड़े बेटे गोला (Gola) यानी लक्ष के हाथ पैरों की भी 3D कास्टिंग कराई थी जिसे उन्होंने फ्रेम कराकर घर की दीवारों पर सहेजकर रखा है और अब उन्होंने छोटे बेटे काजू के हाथ पैरों की भी 3D कास्टिंग कराई है, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

Bharti Singh's Son Kaju

काजू का भी के 3D कास्टिंग इम्प्रेशन सेलिब्रिटी आर्टिस्ट भावना जसरा ने किया है, जिन्होंने गोले का भी 3D कास्टिंग इम्प्रेशन किया था. भारती का कहना है कि बच्चे जल्दी बड़े हो जाते हैं, इसलिए वे इस खूबसूरत पल को हमेशा के लिए सुरक्षित रखना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपने दोनों बच्चों के हाथ पैरों के निशान सुरक्षित कर लिए हैं, ताकि उनकी बचपन की यादों को सहेज सकें.

Bharti Singh's Son Kaju

अब भारती ने काजू के 3D कास्टिंग इम्प्रेशन प्रोसेस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें काजू हंसते खिलखलाते हुए हाथ पैरों के इम्प्रेशन दे रहा है. ऐसा लग रहा है कि अपनी बचपन की यादों को सहेजने से वो भी बहुत खुश है. काजू ने जिस तरह इस प्रोसेस के दौरान कोऑपरेट किया, उसको देखकर आर्टिस्ट भावना जसरा भी हैरान रह गईं. 

Bharti Singh's Son Kaju

वहीं ये वीडियो अब फैंस के चेहरे पर भी मुस्कान ला रहा है. फैंस अब कमेंट सेक्शन में लव इमोजी पोस्ट करके काजू पर प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें क्यूटेस्ट बता रहे हैं.

Bharti Singh's Sons

Share this article