Close

बॉडी शेमिंग पर भारती सिंह ने किया खुलासा, याद किया बचपन के उन दिनों को जब लोग उन्हें ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाते थे (Bharti Singh Opens Up On Body Shaming Recalls Being Called Mota During Childhood)

दूसरी प्रेग्नेंसी के बाद अपने बढ़े हुए वजन (Her Weight Gain) के बाद ट्रोल हुई मोस्ट पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ( Popular Comedian Bharti Singh)को बॉडी शेमिंग ( Body Shaming,) का सामना करना पड़ा. अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए भारती ने खुलासा किया कि उन्हें इस तरह के कमेंट्स अक्सर सुनने को मिलते थे. कॉमेडियन ने ये भी बताया कि अब वे जागरूक हो हैं. दूसरे लोग उनका मजाक बनाए, इसकी बजाए वे खुद मजाक कर सबको को हंसाती हैं.

Bharti Singh

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉपलर टीवी शो 'डबल डेट ' में कॉमेडियन भारती सिंह नजर आईं थीं. शो के दौरान कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने बढ़े हुए वजन के बाद हुई ट्रोलिंग पर खुलकर अपने विचार रखें. बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए भारती ने खुलासा किया- जिसका वज़न बढ़ा हुआ होता है उसे मोटा कहते हैं, जिसका डार्क कॉम्प्लेक्शन होता है, उसे काला कहकर चिढ़ाते हैं वैसे ही बचपन में उनके आसपास के लोग उन्हें मोटा कहकर चिढ़ाते थे. मेरा कॉम्प्लेक्शन सांवला था. मेरी फीलिंग की कद्र किए बिना कि मुझे कैसा लगेगा, इस तरह के कमेंट्स करते थे.

Bharti Singh

भारती ने ये भी बताया कि टीनेज में उनकी मां कई बार यहां तक भी बोलती थीं कि बस कर कितना खाएगी, मोटी हो जाएगी. मैंने काफी समय तक ऐसी बातों पर ध्यान नहीं दिया कि इस तरह के भद्दे कमेंट्स से किसी कॉन्फिडेंस कम हो सकता हैं. सेंस ऑफ सेल्फ पर गलत असर पड़ता है. दूसरे पर क्या प्रभाव पड़त है, इसका अहसास नहीं होता है उन्हें. लेकिन जैसे ही मैने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एंट्री की तो जल्द ही अपनी कॉमेडी से लोगों के बीच पॉपुलर हो गई.

Bharti Singh

फिर मैंने नोटिस किया कि लोगों का मजाक उड़ाने के लिए बॉडी शेमिंग वाले कमेंट्स किए जाते हैं. जैसेजै मैं बड़ी और समझदार होती है तो मैने ये तय किया कि लोगों का मजाक उड़ाने के लिए मैं इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगी.

Bharti Singh

भारती ने खुलासा किया कि मेरे इस अहसास ने मेरी सोच को पूरी तरह से बदल दिया. दूसरे लोगों का मज़ाक उड़ाने के बजाय, मैंने खुद पर जोक्स बनाने शुरू कर दिए, ताकि मेरे जोक्स से किसी को तकलीफ न हो.

Share this article