पिछले दिनों भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi) के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करने वाले छात्रों को संस्कारों का ज्ञान दिया था. लेकिन एक्ट्रेस की एक्टिंग टीचर (Acting Teacher) ने संस्कारों की बातें करने वाली भूमि की जमकर क्लास लगा दी.

कोकरोच जनता पार्टी द्वारा आयोजित NEET-UG 2026 विरोध प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. काफी लोगों ने जिसकी सोशल मीडिया पर कड़े शब्दों में निंदा की. एक्ट्रेस भूमि पेडणेकर भी उनमें से एक थीं. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के लिए छात्रों को संस्कारों का ज्ञान दिया, लेकिन छात्रों को निंदा करना भूमि को भारी पड़ गया.

इसी बीच सोशल मीडिया पर भूमि की एक्स एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई का एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें देसाई ने एक्टिंग क्लास के दौरान एक्ट्रेस के कथित खराब व्यवहार की आलोचना की है.

एक्टिंग टीचर श्रुति देसाई ने अपनी पोस्ट में लिखा,- 'भूमि पेडनेकर मुझे याद है, मैं मुंबई के एक फिल्म स्कूल में कुछ समय के लिए आपकी टीचर रही थी. दुर्भाग्य से मुझे याद है कि आप अपने टीचरों के प्रति कितनी अनादरपूर्ण और तिरस्कारपूर्ण थीं. क्या आप सम्मान और जिम्मेदारी के कॉन्सेप्ट के प्रति अपने नए नजरिए के बारे में बता सकती हैं और यह भी कि इस बीच आपकी सोच में इतना बड़ा बदलाव कैसे आया?

भूमि ने अपने एक वीडियो में कहा था- अभी जो वीडियो में छात्र जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, हम ऐसे बात नहीं करते हैं. हम देश के सबसे ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति के बारे में बात कर रहे हैं और बात सिर्फ पद की नहीं है, क्या हम अपने घर के बुजुगों से भी कभी ऐसे बात करेंगे? क्या हम सच में गाली भरी भाषा का इस्तेमाल कर सकते हैं
