Close

बेटी मालती मैरी को ‘दुर्गा सप्तशती’ सीखा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को देख फैंस बोले- दोनों रूपों में कमाल हो (Priyanka Chopra Teaches Durga Saptashati Mantras To Daughter Malti Marie)

इंटरनेशनल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopda) शादी करके विदेश में बस गईं है लेकिन आज भी अपने जड़ों से गहराई से जुड़ी हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में प्रियंका मां की भूमिका निभाते हुए नजर आ रही हैं.

Priyanka Chopra

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में 2 क्लिप्स हैं. एक भाग में एक्ट्रेस के अपनी ‘मम्मा’ (माँ) की और दूसरी क्लिप में एक्ट्रेस ने ‘मामासिटा’ (बिंदास मां) की झलक दिखाई है. फर्स्ट क्लिप में प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में थामे हुए उसे देवी दुर्गा को समर्पित ‘सर्व मंगल मांगल्ये’ मंत्र सिखा रही हैं. वीडियो में मां-बेटी की ये प्यारी झलक प्रियंका के उस ‘ममा’ वाले रूप को दिखाता है.

Priyanka Chopra

क्लिप के दूसरे हिस्से में सीन चेंज हो जाता है. दूसरे पार्ट में 44 वर्षीय एक्ट्रेस अपने फ्रेंड्स के साथ बिंदास अंदाज में डांस करती दिख रही हैं. ये एक्ट्रेस ने अपना ‘मामासिटा’ वाला रूप दिखा रही हैं.

Priyanka Chopra

ये दोनों क्लिप्स प्रियंका की लाइफ की एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं, जिसमें वे अपनी फैमिली लाइफ और दोस्तों के साथ फन टाइम बिताए हुए संतुलन करती हैं.

Priyanka Chopra

प्रियंका और मालती का ये वीडियो फैंस और सेलेब्स का दिल जीत रहा है. एक्ट्रेस नेहा मलिक ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ‘क्यूट मामा, क्यूट मामासिटा. जबकि एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- देसी गर्ल से देसी मां तक. दूसरे यूजर ने लिखा ‘आप पर गर्व है. आप प्रेरणा हैं. तीसरे यूजर ने लिखा है- आप दोनों रूपों में कमाल लगती हैं.

Share this article