रमज़ान (Ramzan) का पाक महीना शुरू हो चुका है और इस्लाम धर्म में इस महीने को बेहद पाक़ और ख़ास माना जाता है. इसी पाक़ महीने में दुनिया भर के मुसलमान एक महीने तक रोज़ा रखते हैं. बता दें कि इस्लामी कैलेंडर का नौंवा महीना रमज़ान का होता है और मान्यता है कि इसी माह में पवित्र किताब कुरान शरीफ आसमान से उतारी गई थी. इस मौके पर बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने फैंस को ट्विटर पर रमज़ान की मुबारकबाद दी है.

1- अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए लिखा है, ‘रमज़ान मुबारक… मैं सुख व शांति की कामना करता हूं.’
T 2807 – Ramadan Mubarak .. !! happiness and peace .. pic.twitter.com/U6vbeW3TIY
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) May 16, 2018
2- ऋषि कपूर
अभिनेता ऋषि कपूर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर अपने फैंस को रमज़ान की शुभकामनाएं दी है.
Ramzan Mubarak all! pic.twitter.com/tGjwLtdGy1
— Rishi Kapoor (@chintskap) May 16, 2018
3- अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर फैंस को रमज़ान मुबारक कहा है.








