Close

Sandesh2Soldiers: सेलिब्रिटीज़ ने जवानों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, प्रधानमंत्री की मुहिम (Celebrities send Diwali wishes to soldiers Following PM Modi’s #Sandesh2Soldiers Campaign)

हर आम और ख़ास जुड़ रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम Sandesh2Soldiers के साथ. सीमा पर तैनात फौजी हर त्योहार छोड़ कर 24 घंटे मुस्तैदी से हमारी और देश की रक्षा कर रहे हैं, ताकि हम सुरक्षित रह सकें. वीर जवानों के लिए नरेंद्र मोदी ने संदेश टु सोल्जर्स नाम से एक मुहिम की शुरुआत की है, जिसमें हर कोई फौजियों को दिवाली पर विश कर सके और इस माध्यम से छोटी ही सही पर उन्हें ख़ुशी दे सके. मोदीजी ने हर किसी से अपील की है कि वो देश के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं भेजें, उन्होंने टि्वटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के लोग इस मुहिम से जुड़ भी चुके हैं. सलमान खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, अनुपम खेर, कैलाश खेर और वीरेंद्र सहवाग ने किस तरह से विश किया है जवानों को आइए देखते हैं.

अक्षय कुमार ने टि्वटर पर एक वीडियो पोस्ट करके फौजी भाइयों को शुभकामनाएं दी और कहा कि ये दिवाली आप सब के नाम.

वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, ”किसी भी फौजी को देखो, तो सल्यूट ठोको.” 

आमिर खान ने भी लोगों से अपील की कि वे इस मुहिम से जुड़ें.

https://twitter.com/aamir_khan/status/790555289976180736

सलमान खान ने भी देश के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दी.

अनुपम खेर ने भी एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है, ”इस दिवाली एक दीया, देश के नाम.”

https://www.instagram.com/p/BMAyt0KAMQn/?taken-by=anupampkher

कैलाश खेर ने कहा कि हमारे सैनिकों में मुझे ईश्वर नज़र आते हैं.

https://www.instagram.com/p/BL9OZ8GAdqj/?taken-by=kailashkher

आप भी विश करें

जवानों की दिवाली को ख़ास बनाने के लिए आप भी अपना संदेश भेज सकते हैं और शुभकामनाएं दे सकते हैं. नरेंद्र मोदी ऐप डाउनलोड करें, इस ऐप (http://mygov.in) पर आप #Sandesh2Soldiers अभियान के तहत जवानों के लिए अपना मैसेज टाइप करके भेज सकते हैं.

 

 

Share this article