कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) एक बार फिर से पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. ख़बरों की मानें तो कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही डिस्कवरी जीत के कॉमेडी शो ‘कॉमेडी हाईस्कूल’ में एंट्री लेने जा रही हैं. इस शो में भारती का नया अंदाज़ दर्शकों को देखने को मिलेगा.

बताया जा रहा है कि इस शो में भारती प्रिसेंज जूनागढ़ बनकर शामिल होनेवाली हैं. शो में कॉमेडी का तड़का लगाने के साथ ही डांस करके भारती लोगों का मनोरंजन करती दिखाई देंगी. बता दें कि इस शो में पारितोष त्रिपाठी, राम कपूर और गोपाल दत्त पहले से ही हैं.

ख़बर है कि इस शो को टीआरपी नहीं मिल रही है जिसकी वजह से शो के मेकर्स और चैनल ने शो के साथ भारती सिंह को जोड़ने का फ़ैसला किया. इसमें कोई दो राय नहीं है कि कॉमेडी की इस क्वीन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो जिस शो से जुड़ती हैं उसकी सफलता तय मानी जाती है, इसलिए शो के मेकर्स ने भारती को इस शो से जोड़ने का फैसला किया है ताकि उनके शो की डूबती नाव को भारती पार लगा सकें.

बता दें कि आख़िरी बार भारती ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नज़र आई थीं और हर्ष लिंबाचिया से शादी के बाद उन्होंने छोटा सा ब्रेक ले रखा था, लेकिन अब भारती के चाहनेवालों का इंतज़ार ख़त्म होनेवाला है क्योंकि एक बार फिर से भारती पूरे फॉर्म में पर्दे पर एंट्री लेने के लिए तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: अधर में लटकी है बिग बी की यह फिल्म, अमिताभ ने की फिल्म को रिलीज़ करने की गुज़ारिश !
