Close

‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह ने उड़ाया फिल्म ‘कांतारा’ में दिखाई गई मां चामुण्डा का मजाक, पवित्र शक्ति को कहा ‘भूत’ तो एक्टर पर फूटा लोगों का गुस्सा (Dhurandhar Star Ranveer Singh Insults Maa Chamunda Sacred Power Depicted In Kantara Chapter, Social Media Lahesh Out At Actor)

अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में रणवीर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' (Block Buster Film Kantara) का एक सीन करते की नकल करते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे देख कर एक्टर पर लोगों का गुस्सा फूट (Lahesh Out At Actor) पड़ा.

Ranveer Singh

अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त एनर्जी के लिए पॉपुलर रणवीर सिंह इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) इवेंट की क्लोसिंग सेरिमनी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे थे. जहां उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' प्रमोट की थी. सेरेमनी के दौरान जब रणवीर सिंह स्टेज पर आए तो एक्टर ने फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' और उस फ़िल में लीड रोल करने वाले एक्टर ऋषभ शेट्टी की जमकर तारीफ की.

Ranveer Singh

लेकिन तारीफ के दौरान कर्नाटक के तुलु समाज की देवी चामुंडा को रणवीर सिंह ने 'भूत' कह दिया। और अब रणवीर सिंह का ये विवादित बयान वाला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स उनपर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

Ranveer Singh

वायरल वीडियो में रणवीर कहते हुए दिखाई दे रहे हैं - मैंने आपकी फिल्म कांतारा थिएटर में देखी थी. और सच कहूं तो आपकी परफॉरमेंस शानदार थी। खासतौर पर जब आपके शरीर के अंदर फीमेल भूत आ जाती हैं. इतना कहने के बाद रणवीर उस सीन को रीक्रिएट करके भी दिखाते हैं, जिसमें ऋषभ शेट्टी के अंदर चामुंडा माता आती हैं.

Ranveer Singh

रणवीर सिंह ने जिस तरह वो एक्ट इवेंट में परफॉर्म किया उसे देखकर ऋषभ शेट्टी की हंसी छूट गई. लेकिन इवेंट में उपस्थित लोगों को अच्छा नहीं लगा.

Maa Chamunda

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग जमकर रणवीर सिंह पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- रणवीर ने माता चामुंडा को 'भूत' कहा है. उनका मजाक उड़ाया.

Ranveer Singh

दूसरे यूजर ने लिखा- यही वजह है कि आजकल एक्टर्स को प्रमोशंस से दूर रखा जाता है. एक्टर्स प्रमोशन कम और कंट्रोवर्सी ज्यादा करते हैं. तीसरे ने लिखा- इसने माता चामुंडा को भूत कैसे बुला दिया? चौथे यूजर ने लिखा- रणवीर सिंह को शर्म आनी चाहिए.

Ranveer Singh

Share this article