Close

एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा ने रुलाया दिव्यांका त्रिपाठी को (Divyanka Tripathi Cried Talking About Ex Boyfriend Ssharad Malhotraa)

कहते हैं ना, प्यार का रिश्ता भुलाए नहीं भूलता. कुछ ऐसा ही हुआ टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ. दिव्यांका के सामने जब उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा का ज़िक्र आया, तो वो ख़ुद को रोक नहीं सकीं और इमोशनल हो गयीं. बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी अपने एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा की बात करते हुए इमोशनल हो गयीं. ऐसा एक चैट शो में हुआ. Divyanka Tripathi, Ex Boyfriend, Ssharad Malhotraa दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में एक चैट शो 'जज़्बात' में पति विवेक दहिया के साथ पहुंची थीं. शो के होस्ट राजीव खंडेलवाल ने जब दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा कि हार्टब्रेक ने उनसे क्या लिया, तो दिव्यंका ने इमोशनल होकर बताया, "मेरे 8 साल, उस दौरान ऐसा लगा जैसे ज़िंदगी खत्म हो रही है. मैं अंधविश्वास के लेवल तक चली गई थी, मैं शायद बिना प्यार के नहीं रह सकती. इस शो में दिव्यांका त्रिपाठी ने प्रेग्नेंसी से जुड़े सवाल पर भी बात की.
यह भी पढ़ें: दर्शकों को ख़ूब हंसाते हैं ये सीरियल्स, बताइए कौन सा कॉमेडी सीरियल है आपका फेवरेट?
दिव्यांका त्रिपाठी ने इस शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है: https://www.instagram.com/p/BiWQCTRnjQW/?taken-by=divyankatripathidahiya

Share this article