Close

‘आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो’ गोविंदा ने वाइफ सुनीता को दिया अल्टीमेटम, सुनीता बोलीं- ‘मुझे अब समझ आया है कि पैसा जरूरी है, प्यार नहीं’ (‘Don’t use my name to get ahead in life’ Govinda warns wife Sunita, Sunita Reacts, ‘I have understood that money is important, not love’)

गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) पिछले काफी समय से अपनी मैरिड लाइफ (Govinda-Sunita Divorce Rumours) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इसकी वजह है कि गोविंदा संग अनबन की खबरों के बीच सुनीता आहूजा (Sunita On Govinda) आए दिन जीभरकर भड़ास निकालती रहती हैं. कभी सुनीता पति गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलती हैं, तो कभी उन्हें माफ करने की बात करती हैं. सुनीता हाल ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' में आई थीं, जिसमें वह 'चीची' के गोली कांड और कथित अफेयर पर तंज कसते दिखी थीं. अब अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने एक बार फिर ऐसी बात कह दी है (Sunita Ahuja's shocking statement) कि वो चर्चा में आ गई हैं.

Sunita

सुनीता आहूजा कुकिंग शो 'मां है ना' से रियलिटी शो की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं  यह शो जून में OTT प्लेटफॉर्म Z5 पर प्रीमियर होगा. सुनीता ने हाल ही एक इंटरव्यू के दौरान इस शो के बारे में बात की. साथ ही बताया कि गोविंदा ने उन्हें क्या वार्निंग दी है. 

Govinda with his wife Sunita

सुनीता ने इंटरव्यू के दौरान कहा, "मेरे आदरणीय पति गोविंदा ने मुझसे कहा कि आगे बढ़ो और काम करो, लेकिन जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल मत करो. अब मैं किसी के सहारे के बिना अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती हूं."

Govinda with his wife Sunita

सुनीता ने बताया कि वो और भी रियलिटी शोज़ करना चाहती हैं और इसकी वजह भी उन्होंने बताई. उन्होंने कहा, "पिछले दो साल में मुझे समझ आ गया है कि पैसा बहुत जरूरी चीज हैं. प्यार करके 40 साल देख लिया है मैंने. अब मैं सिर्फ काम करूंगी. पैसों के लिए ही करूंगी. मैं किसी भी तरह के शो के लिए तैयार हूं."

Sunita

कुकिंग शो 'मां है ना' में सुनीता आहूजा के साथ बेटी टीना आहूजा भी नजर आएंगी. इस शो को शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी. सुनीता आहूजा इस शो को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं. हाल ही में उन्होंने इस कुकिंग शो के सेट से टीना के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, और  बेटी के साथ अपनी बॉन्डिंग फ्लॉन्ट की थी.

Share this article