Close

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी ने याद किया अपने पोस्टपार्टम फेज को, इमोशनल हुई एक्ट्रेस ने बताया- कैसे दिया सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका साथ? (Kiara Advani Recalls Postpartum Phase Gets Emotional Tell How Sidharth Malhotra Support)

हाल ही में दिए अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) ने अपनी पोस्टपार्टम फेज (Postpartum Phase) का खुलासा किया. एक्ट्रेस ने खुलकर अपनी बात बताते हुए कहा कि मां बनने के बाद उन्होंने खुद में कई भावनात्मक बदलाव (Emotional Changes) महसूस किए. उस पोस्टपार्टम फेज में हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) ने उनका पूरा साथ दिया.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

एक प्यारी सी बेटी सरायाह की मां बनने के बाद कियारा आडवाणी की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. इन दिनों एक्ट्रेस मदरहुड को तो एंजॉय कर रही हैं, साथ ही धीरे-धीरे अपने काम पर लौट रही हैं. राज शमानी के पॉडकास्ट में आई कियारा आडवाणी अपने पोस्टपार्टम फेज के बारे में बात करते हुए काफी भावुक हो गई.

Kiara Advani

पोस्टपार्टम दौर को याद करते हुए कियारा ने कहा, कि मां बनने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. ये एक नई दुनिया होती है. मां बनने से पहले मैं अपनी लाइफ में दूसरों को इंर्पोटेंस देती थी, लेकिन मदरहुड ने मुझे खुद से दोबारा जुड़ने और अपनी फीलिंग्स को समझने का मौका दिया. मम्मी बनने के करीबन छह महीने के बाद मैने पहली बार खुद के इमोशंस और मानसिक स्थिति पर ध्यान देना शुरू किया.

Kiara Advani and Sidharth Malhotra

कियारा ने ये भी कहा - आपको इस बात का एहसास ही नहीं होता है कि आप दूसरों के लिए कितना कुछ कर रहे होते हैं कि खुद के साथ अपने रिश्ते को ही भूल जाते हैं...खुद से क्या कहना है, अपनी फीलिंग्स को कैसे समझना है. मैं हमेशा दूसरों के बारे में सोचने वाली इंसान रही हूं. लेकिन बेटी के जन्म के बाद जो सबसे बड़ा बदलाव आया, वो ये था कि मुझे आखिरकार खुद के साथ उस रिश्ते को मजबूत करने का समय मिला और शायद ये सबसे अच्छी बात रही.

Kiara Advani

एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि बिजी शेड्यूल के बावजूद सिद्धार्थ इस पोस्टपार्टम फेज में हमेशा उनके साथ रहने की कोशिश करते थे. Kiara ने कहा- सरायाह के जन्म के बाद के शुरुआती दिनों में मैं बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई थी. छोटी-छोटी बातों पर रो देती थी. उनके बारे में आज जब सोचती हूं तो अब हंसी आती हैं. डॉक्टर की सलाह पर सिद्धार्थ मल्होत्रा मुझे हर रात ड्राइव पर ले जाते. वैसे तो ये बहुत छोटी-सी चीज थी, लेकिन इससे मुझे घर से बाहर निकलने, ताजी हवा लेने और उस रूटीन से बाहर आने में काफी मदद मिली.

Share this article