
आ गई बद्री की दुल्हनिया. फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (Badrinath Ki Dulhania) की पहली झलक में अब तक आपने बद्री को ही देखा था. लेकिन अब आ गई हैं उनकी दुल्हनिया भी. आलिया भट्ट बनी हैं बद्री की दुल्हनिया. ट्रेलर काफ़ी मज़ेदार है. वरुण और आलिया की केमेस्ट्री एक बार फिर ज़बरदस्त लग रही है.
ट्रेलर में आपको पुरानी फिल्मों के गाने भी सुनाई देंगे. फिल्म थानेदार के गाना तम्मा तम्मा… का रीमिक्स वर्ज़न भी ट्रेलर में नज़र आ रहा है. आप भी देखें ये ट्रेलर.
Link Copied
