Close

अनन्या पांडे पहुंचीं त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, महादेव की भक्ति में डूबीं एक्ट्रेस, सादगी से जीता फैंस का दिल (Ananya Pandey Visits Trimbakeshwar Shiva Temple, Seeks Blessings Of Mahadev, Her Simplicity Wins Hearts)

चंकी पांडे की लाडली अनन्या पांडे (Ananya Pandey) यंगस्टर्स की फेवरेट एक्ट्रेस हैं. अपनी एक्टिंग, क्यूटनेस के साथ ही उनकी सिम्पलीसिटी भी लोगों को बेहद पसंद आती है. अपनी एक्टिंग जर्नी के साथ ही आजकल अनन्या स्पिरिचुअल जर्नी में भी बिजी हैं. पिछले काफी समय से वो शिव भक्ति (Ananya Pandey turns Shiv Bhakt) में लीन नज़र आ रही हैं. अब हर सोमवार वो शिव मंदिर में जाती हैं और मत्था टेककर महादेव का आशीर्वाद लेती हैं. फैंस को अनन्या का ये स्पिरिचुअल साइड पसंद आ रहा है.

Ananya Pandey

और अब अनन्या भगवान शिव के पवित्र ज्योतिर्लिंग त्र्यंबकेश्वर (Ananya Pandey Visits Trimbakeshwar Shiva Temple) पहुंची हैं, जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद (Ananya Pandey Seeks Blessings Of Mahadev) लिया. त्र्यंबकेश्वर मंदिर से अब उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Ananya Pandey

अनन्या ब्लू रंग के सलवार सूट में बेहद सिंपल लुक में त्र्यंबकेश्वर पहुंची थीं. न चेहरे पर कोई मेकअप न अंदाज़ में स्टार्स वाला अंदाज़, अनन्या को इस तरह भक्ति में लीन देखकर उनके फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. 

Ananya Pandey

मंदिर परिसर से अनन्या ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करती दिख रही हैं. उन्होंने वहां स्थित कुंड में दीया जलाकर भी प्रवाहित किया. यह अनन्या का पहला ज्योतिर्लिंग दर्शन था, जो उनके लिए बेहद स्पिरिचुअल और इमोशनल अनुभव था. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव, मेरा पहला ज्योतिर्लिंग. बेस्ट जर्नी की शुरुआत."

Ananya Pandey

फैंस अब उनकी इस पोस्ट पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और हर हर महादेव का जयकारा लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. 

Ananya Pandey

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले उनकी लव स्टोरी 'चांद मेरा दिल' भी अनाउंस हो गई है, जिसमें उनकी और लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी नजर आएगी. फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर और अदार पूनावाला हैं. यह फिल्म 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Ananya Pandey

Share this article