Close

दिवंगत मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर अर्जुन कपूर को आई उनकी याद, लिखा भावुककर देने वाला पोस्ट, बोले- जिंदगी थोड़ी बेरहम है, लेकिन मैं फिर भी उठूंगा (Arjun Kapoor Wrote Emotional Post On Birth Anniversary Of Mother Mona Kapoor, Said- Life Has Been Little Cruel But I will Still Get Up)

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की (Arjun Kapoor) दिवंगत मां मोना कपूर की आज बर्थ एनिवर्सरी (Birth Anniversary Of Late Mona Kapoor) है. मां की बर्थ एनिवर्सरी के अवसर पर अर्जुन इमोशनल हो गए. मां को याद करते हुए एक्टर ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए एक नोट भी लिखा है. इस नोट में एक्टर ने लिखा है उनकी थोड़ी सी बेरहम लाइफ में मां की सीख आगे बढ़ने की ताकत देती है.

Arjun Kapoor

अपनी मां मोना कपूर की बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है. एक्टर की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस की आंखें नम हो रही हैं. अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां के साथ अपनी एक फैन-मेड कोलाज फोटो शेयर की है. साथ में भावुक कर देने वाला पोस्ट भी लिखा है.

Arjun Kapoor

अपनी इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए ये बताने की कोशिश को है कि पिछले दिनों उनकी लाइफ जिंदगी ‘थोड़ी क्रूर’ रही है. ऐसे में मां की सीख उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देती है.

Arjun Kapoor

दिवंगत मां को याद करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा- हैप्पी बर्थडे मां... आज तुम्हारी बहुत याद आ रही है. जिंदगी हाल के दिनों में थोड़ी क्रूर रही है, लेकिन कोई बात नहीं… मुश्किलें पहले भिन्नझेली हैं और फिर से झेलूंगा... क्योंकि आपने मुझे सिखाया है कि जिंदगी का सामना कैसे करना है… गरिमा और शालीनता के साथ.

Arjun Kapoor

एक्टर ने ये भी लिखा- वे और उनकी मां हमेशा साथ हैं...एक दिन फिर से साथ बैठकर जन्मदिन मनाएंगे..मां की बर्थ एनिवर्सरी पर शेयर की अर्जुन की इस पोस्ट की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसी के साथ अनेक लोगों ने कमेंट सेक्शन में ये अपील की कि एक्टर की इस पोस्ट न तो ट्रोल किया किया जाए और न ही इस पोस्ट पर निगेटिव कमेंट्स करें.

Arjun Kapoor

बात यह है कि पिछले कुछ महीनों से अर्जुन कपूर को शेयर की हुई पोस्ट पर यूजर्स पर एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं. पोस्ट पर उनकी फिल्मों और एक्टिंग को लेकर निगेटिव कमेंट्स कर रहे थे. और अब एक्टर की इस भावुक पोस्ट पर मां की सीख से ताकत मिलने की बात पर फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं.अर्जुन कपूर की इस इमोशनल पोस्ट पर जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, संजय कपूर, अपारशक्ति खुराना समेत कई सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजी के सेंड कर अपना प्यार दिखाया है.

Share this article