Close

शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर जेनेलिया देशमुख ने हसबैंड रितेश देशमुख के लिए लिखा दिल को छू लेने वाला नोट, शेयर की शादी की तस्वीरें (Genelia Deshmukh pens A Hearyfelt Note For Husband Riteish Deshmukh As They Celebrate 14th Anniversary)

बॉलीवुड के मोस्ट क्यूट कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की आज शादी की 14वीं सालगिरह (14th Wedding Anniversary of Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh) पर है. इस मौके पर जेनेलिया ने अपने हसबैंड रितेश देशमुख को वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए अपने शादी के बीते पलों को याद करने के साथ साथ दिल को छू लेने वाला नोट (Heartfelt Note) भी लिखा है.

Genelia and Riteish

शादी की 14वीं सालगिरह के मौके पर जेनेलिया ने हसबैंड रितेश देशमुख को सोशल मीडिया पर वेडिंग एनिवर्सरी विश करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर की हैं. साथ में एक्ट्रेस ने हसबैंड को एक प्यारा सा दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है.

Genelia and Riteish

इस हार्टफेलेट नोट में जेनेलिया ने लिखा है- आई लव यू पार्टनर. आज, कल और हमेशा... साथ में जेनेलिया ने ये भी लिखा है - लाइफ की इस खूबसूरत स्टोरी में आप हमेशा मेरे फेवरेट चैप्टर रहोगे. हैप्पी एनिवर्सरी...

Genelia and Riteish

जेनेलिया ने कम शब्दों में अपने दिल की बात बयान की. ये कैप्शन कपल के उस प्यार को दिखाता है, जिसने दो दशकों से ज़्यादा समय से उनके रिश्ते को परिभाषित किया है.

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की मुलाकात पहली बार साल 2003 में अपनी डेब्यू फ़िल्म 'तुझे मेरी कसम' के सेट पर हुई थी. धीरे-धीरे उनकी पहली मुलाक़ात प्यार में बदलने लगी. शुरुआत में दोनों की एक दूसरे के बारे में अलग-अलग राय थी. शुरुआत में जेनेलिया को रितेश घमंडी लगे, वहीं रितेश को जेनेलिया का व्यवहार बहुत अजीब लगा. लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान जैसे-जैसे उन्होंने सेट पर एक साथ समय बिताया, तो उनकी यह सोच जल्दी ही प्यार में बदल गई.

Genelia and Riteish

ये फ़िल्म दोनों के करियर की पहली फिल्म थी. इस फिल्म से ही उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई. दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री साफ दिखाई देती थी.दोनों को नॉमिनेशन और अवॉर्ड्स के रूप में शुरुआती पहचान मिली. जैसे-जैसे उनका रिश्ता आगे बढ़ता गया पब्लिसिटी के बजाय प्राइवेसी को चुना. साल 2004 में 'मस्ती' में फिर से साथ काम किया.

Genelia and Riteish

कई सालों की अटकलों के बाद रितेश देशमुख और जेनेलिया ने 2012 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया. कपल ने 3 फरवरी को पारंपरिक महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाजों से शादी की. फिर अगले दिन क्रिश्चियन तरीके से शादी हुई.

Genelia and Riteish

आज कपल दो बेटों रियान और राहिल के पैरेंट्स हैं. 24 साल एकसाथ रहने के बाद भी सोशल मीडिया उनकी प्रेजेंस में उनका गहरी बॉन्डिंग, एक दूसरे के लिए सम्मान और परिवार के प्रति लगाव दिखता है. कपल का ये व्यवहार आज भी फैंस का दिल जीत लेता है.

Share this article