
सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म ट्यूबलाइट का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो गया है. फिल्म में सलमान खान की ऐक्टिंग एक बार फिर दिल जीतेगी. ईद पर रिलीज़ होने वाली फिल्म टूयबलाइट को डायरेक्ट किया है कबीर खान ने. सलमान ने टि्वटर पर फैंस के लिए इस टीज़र को शेयर किया, जिसे काफ़ी पसंद किया गया.
Jaljaa Jaljaa … Jal Gaya #TubelightTeaser! @kabirkhankk @amarbutala @TubelightKiEid @SKFilmsOfficial https://t.co/aEZweExwMl
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 4, 2017
फिल्म में सलमान के छोटे भाई सोहेल खान भी हैं, जो सेना के जवान बने हैं. जबकि सलमान खान बेहद ही मासूम नज़र आ रहे हैं. कबीर खान और सलमान की साथ में ये तीसरी फिल्म होगी. इससे पहले बजरंगी भाईजान और एक था टाइगर जैसी हिट फिल्में दोनों साथ कर चुके हैं. देखें फिल्म का टीज़र.
