Close

HBD!!!Shweta Tiwari देंखे श्वेता, उनकी हॉट बेटी व क्यूट बेटे के कुछ पिक्चर्स (Happy Birthday Shweta Tiwari)

छोटे पर्दे व भोजपूरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री आज श्वेता तिवारी 37 वर्ष की हो गईं है. श्वेता सिर्फ़ टीवी में काम करने वाली एेक्टर ही नहीं, बल्कि साहस व अटूट हिम्मत रखनेवाली आधुनिक भारतीय नारी का जीता-जागता उदाहरण हैंं. श्वेता अपने जीवन की सभी भूमिकाओं में ख़ुद को सर्वश्रेष्ठ साबित किया और हमेशा सिर उठाकर जिया है.  जैसा कि हम जानते हैं कि बहुत कम उम्र में उनकी शादी राजा चौधरी से हो गई थीं और उन्हें बहुत-कुछ सहना पड़ा. छोटी-सी उम्र में मां बनने के बाद वे न सिर्फ़ अपनी छोटी-सी बेटी पलक को संभालती थीं, बल्कि रोज़ी-रोटी के लिए टीवी सीरियल कसौटी ज़िंदगी की के सेट पर घंटों पसीने बहाती थीं. जैसा कि सुनने में आता है कि राजा उन्हें पीटते भी थे. लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानते हुए श्वेता न हिम्मत दिखाई और काफ़ी दिक्कतों का सामना करते हुए राजा से तलाक़ लिया और अकेले अपने दम पर अपनी बेटी का पालन-पोषण किया. वर्ष 2012 में राजा से तलाक़ लेने के बाद उन्होंने 13 जुलाई 2013 को अभिनव कोहली से दूसरी शादी की, जिनसे उन्हें एक प्यारा-बेटा है.

इतने कम उम्र में इतना कुछ झेलने के बाद शायद कोई भी टूट जाए, लेकिन श्वेता न हार नहीं मानी, लेकिन जि़ंदगी को पूरे हिम्मत और विश्वास से जिया. पर्सनल लाइफ में इतने उठा-पटक का श्वेता ने अपने प्रोफेशनल लाइफ पर कोई असर नहीं पड़ने दिया.  बल्कि एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल करते गईं. चाहे वो बिस बॉस 3 जीतना हो या फिर बेगुसराय सीरियल में निगेटिव किरदार निभाना. श्वेता ने हर बार साबित किया कि वे एक सच्ची रॉक स्टॉर हैं. श्वेता के बर्थडे के मौके पर उनकी बेटी पलक ने मां के लिए खास इंस्टाग्राम पोस्ट लिखी है. श्वेता की स्टनिंग तस्वीर साझा करते हुए पलक ने उन्हें 37 शानदार सालों के लिए शुभकामनाएं दी है. ग़ौरतलब कि श्वेता तिवारी की 17 वर्षीय बेटी उन्हीं की राह पर चलते हुए जल्द ही अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही हैं.

आज उनके 37वें जन्मदिन पर हम उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और ख़ास श्वेता तिवारी के प्रशंसकों के लिए हम उनके बेटी व बेटे की कुछ बेहद क्यूट पिक्स शेयर कर रहे हैं. उनके जन्मदिन पर हमारी तरफ़ से उनके फैन्स को छोटा-सा तोहफ़ा.

 

https://www.instagram.com/p/BZ0HCZ8ARey/?hl=en&taken-by=palaktiwarii

 

https://www.instagram.com/p/BZzEtjOjTn6/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BWUkqA3DPGy/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BZktzWTDH-y/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BYxvYdnDeda/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BYpjc3KDhyW/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BYNrwhYD-Qd/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BYNgCzBDJwT/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

https://www.instagram.com/p/BW1plcdji7_/?hl=en&taken-by=shweta.tiwari

 

https://www.instagram.com/p/BXV0ZpDgl0p/?hl=en&taken-by=palaktiwarii

https://www.instagram.com/p/BWFQVnpAqwq/?hl=en&taken-by=palaktiwarii

ये भी पढ़ेंः Super Cute! सोते हुए भी क्यूट लगते हैं तैमूर ! मॉमी के साथ मुंबई लौटे छोटे नवाब

Share this article