Close

न्यू मॉमी ईशा देओल को बड़े ही क्यूट अंदाज़ में बर्थडे विश किया हेमामालिनी ने (Happy Birthday Esha Deol)

न्यू मॉमी ईशा देओल (Esha Deol) का आज जन्मदिन है. 2 नवंबर 1981 को बॉलीवुड के सुपरस्टार धर्मेंद्र और हेमामालिनी (Hema Malini) के घर जन्मी ईशा को लिए इस साल का बर्थडे बेहद ख़ास है. मां बनने के बाद ये उनका पहला जन्मदिन होगा. अपनी प्यारी-सी बेटी के साथ वो अपना जन्मदिन मना रही हैं.

Happy Birthday Esha Deol

ईशा मदरहुड को कितना एंजॉय कर रही हैं, ये उनकी इंस्टाग्राम की इस पोस्ट को देखकर ही समझ आ जा रहा है. ईशा ने एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, “इन मॉमी मोड, इससे जुड़ा हर पल एंजॉय कर रही हूं.”

https://www.instagram.com/p/Ba-dWo4hPzD/?taken-by=imeshadeol

यह भी पढ़ें: Pics: एेसे मनाया किंग खान ने अपना बर्थडे

हेमामालिनी ने ईशा को बड़े ही क्यूट अंदाज़ में विश किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ईशा के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर शेयर करते हुए लिखा, “आज मेरी बड़ी बेटी ईशा का जन्मदिन है. मैं सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करती हूं कि वो ईशा को हमेशा स्वस्थ, ख़ुश और प्यार से रखें. वह मेरे लिए ईश्वर का दिया हुआ सबसे क़ीमती उपहार है, जिसके लिए उनका जितना भी धन्यवाद करूं वो कम है. हैप्पी बर्थडे टु यू माय चाइल्ड.”

https://www.instagram.com/p/Ba-cwgoBWnN/?taken-by=dreamgirlhemamalini

मेरी सहेली की ओर से न्यू मॉमी ईशा को ए वेरी हैप्पी बर्थडे.

[amazon_link asins=’B00PLQXLB8,B01BJMDMTI,B01A8IIO9W,B06WWJJG38′ template=’ProductCarousel’ store=’pbc02-21′ marketplace=’IN’ link_id=’50d3b648-bfb4-11e7-a49c-13703f19d86f’]

Share this article