56 साल के आमिर खान को यूं ही मिस्टर परफेक्शिनिस्ट नहीं कहा जाता है. वो अपने हर किरदार के पीछे ख़ूब मेहनत करते हैं. फिर चाहे वो दंगल फिल्म में दो जवानी से बुढ़ापे तक का किरदार निभाने के लिए वज़न बढ़ाना और घटाना हो, गजनी के लिए 6 पैक एब्स बनाना हो या फिर 56 की उम्र में 3 इडियट्स में कॉलेज ब्वॉय बनना हो. आमिर सब रोल में फिट हो जाते हैं या फिर यूं कह सकते हैं कि वो हर किरदार में ख़ुद को ढालने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं.
आमिर जब बॉलीवुड में आए थे, तब उनकी इमेज चॉकलेटी हीरो की थी. लेकिन धीरे-धीरे आमिर ने अपनी अलग-अलग फिल्मों से इस इमेज को बदलकर रख दिया. देखें उनके फिल्मी शेड्स.



