Close

#HBD: मीका सिंह अलग अंदाज़ में गाने के लिए जाने जाते हैं.. आइए देखते हैं उनके जन्मदिन पर उनके बेहतरीन गाने… (Happy Birthday To Mika Singh)

मीका सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके अलग अंदाज़ में गाने को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहे हैं. मीका का जन्म बिहार के पटना में हुआ था. उनका असली नाम अमरीक सिंह यागान है, पर प्यार से लोग उन्हें मीका कहते हैं और इसी नाम से वे गाते भी हैं. वे बेहद लोकप्रिय पंजाबी सिंगर हैं. हिन्दी फिल्मों में गाने के साथ-साथ वे पॉप गायक व रैपर भी हैं. कई बंगाली फिल्मों में भी उन्होंने अपनी आवाज़ दी है.
आज उनके जन्मदिन पर कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ ने उनके लिए स्पेशल केक बनाया. मीका ने इसके लिए कपिल शर्मा और गिन्नी को धन्यवाद भी कहा. दरअसल, वे कपिल के पड़ोसी है, इसलिए अक्सर कई कार्यक्रम में दोनों साथ दिखाई देते हैं. लॉकडाउन के समय भी 22 मार्च को दोनों साथ गाते और ड्रम बजाते हुए दिखाई दिए थे. मीका को कपिल ने बधाई देते हुए इसे अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर किया है.
मीका ने एक-से-एक ज़बर्दस्त सुपर-डुपर हिट गाने दिए हैं. चाहे कोई पार्टी हो, फंक्शन हो या शादी बिना मीका सिंह के गाने के अधूरी-सी लगती है. उनके जब वी मेट फिल्म का गाना मौजा ही मौजा… तो सुपर डुपर हिट हुआ था. लोगों ने इसे ख़ूब पसंद भी किया था. मीका जहां अपने अलग अंदाज़ में गाने को लेकर मशहूर है, वहीं विवादों से भी उनका चोली-दामन का साथ रहा है. कई विवाद ऐसे भी रहे हैं, जो आज भी लोग याद करते हैं, ख़ासकर जब राखी सावंत के साथ उनके बर्थडे पर किस वाला सीन, जो काफ़ी विवादित रहा था.
सलमान ख़ान की फिल्मों में मीका ने लाजवाब गाने गाए हैं, जिनमें जुम्मे की रात है… आज की पार्टी… ख़ास है. अंखियों से गोली मारे… पति पत्नी और वो फिल्म का यह गाना सभी को विशेषकर यंग को काफ़ी पसंद आया था.
लॉकडाउन के समय चाहत खन्ना के साथ उन्होंने एक लव सॉन्ग भी रिलीज किया था, जो क्वारंटाइन लव पर आधारित था और उसमें वे गाने के साथ चाहत के साथ अभिनय करते हुए भी दिखाई दिए थे.
मीका को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! आइए आज उनके जन्मदिन पर उनके सुपरहिट और बेहतरीन गानों को देखते और सुनते हैं…

Happy Birthday To Mika Singh
https://youtu.be/HRJEYlf_R8c
https://www.instagram.com/tv/CBNOEY6n8li/?igshid=c4nif3t5vfcm
https://www.instagram.com/p/CAcp0R8n8r3/?igshid=1y0kn5i63ph59
https://www.instagram.com/p/CBQYx2IHJ_i/?igshid=19btjled8g4va

Share this article