हिना खान (Hina Khan) सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसी पोस्ट शेयर करती रहती हैं, जिस से डायरेक्टली फैंस के टच में रहे. आजकल एक्ट्रेस लद्दाख में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. जिसके वीडियो एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं.

कैंसर की जंग जीत चुकी हिना ने अपने इंस्टाग्राम पर लद्दाख वेकेशन का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में हिना एक मठ में मॉन्सटर्स के बीच में बैठी हुई ध्यान कर रही हैं. शांति और सुकून के इस पल की झलक एक्ट्रेस के फैंस पर साफ़ नजर आ रही हैं.

इस वीडियो के साथ हिना एक बहुत बड़ा लंबा चौड़ा कैप्शन लिखा है – कुछ जर्नी दिन शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती हैं. इसलिए मैंने सुबह सूरज उगने से पहले ही अपनी जर्नी शुरू कर दी. सूरज की पहली किरण के साथ ही थिकसे मठ पहुंच गई. वहां के मंत्र, माहौल, सुबह की प्रार्थनाओं की शांति और ध्यान… इन सबने खुद को ढूंढने की मेरी इमेजिनेशन से कहीं ज्यादा आसान बना दिया. ध्यान से मुझे सुकून मिलता है. मैंने कभी बाहर तो कभी अपने भीतर झांककर ईश्वर से जुड़ने के पल ढूंढे हैं. दुनिया में बाहर और हमारे अंदर दोनों ही जगह बहुत कुछ है. आज, उस खोज में एक यादगार पड़ाव आया.

हिना का ये वीडियो वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कमेंट्स बॉक्स में कई यूजर्स ने ‘अस्तगफिरुल्लाह’ यानी अल्लाह माफ करे लिखा, तो वहीं कुछ ने याद दिलाया कि अल्लाह के सिवा तुम्हे कोई नहीं बचा पाएगा..

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बहन, अगर अल्लाह से सुकून ही चाहिए तो तहज्जुद की नमाज पढ़ लो. अगर वो भी नहीं हो सकता तो फज्र की नमाज पढ़कर कुरान खोल लो और उन परिंदों की आवाज सुनो जो अल्लाह की तिलावत करते हैं. नमाज के बाद जो सुकून मिलता है, वो दुनिया के किसी कोने में नहीं मिलेगा, इनशाअल्लाह..
