सोशल मीडिया ने फैन्स और स्टार्स की दूरियां कम कर दी हैं और फैन्स को अपने पसंदीदा स्टार्स को देखने और उनकी डे टु डे लाइफ के बारे में जानने का मौका भी दिया है. आइए, हम आपको टीवी के कुछ स्टार्स की इंस्टाग्राम डीपी दिखाते हैं, जो उनकी पर्सनैलिटी को रिफ्लेक्ट करती हैं.
ऐश्वर्या सखूजा
अगर आप त्रिदेवियां देखने की ख़्वाहिश रखते हैं, तो यहां इंस्टाग्राम पर सिज़लिंग गाउन पहने एक देवी को आप देख सकते हैं.

गुंजन उतरेजा
गुंजन मालदीव ट्रीप की ख़ूबसूरत यादों को एंजॉय कर रहे हैं और इस फोटोग्राफ में उनका लुक हमेशा की तरह कूल नज़र आ रहा है.

मृणाल जैन
मृणाल की इंस्टाग्राम डीपी में उनके साथ उनकी बहन रश्मि देसाई और बीवी स्वीटी नज़र आ रही हैं, इस फोटो के लिए स्मॉल एंड हैप्पी फैमिली से अच्छा कैप्शन और क्या हो सकता है.

मोहम्मद नज़ीम
हैंडसम हंक मोहम्मद नज़ीम का न्यू कैजुअल लुक उन पर वाकई बहुत सूट कर रहा है.

