भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार (Pilot Smit Machchhar) ने दुबई से तेल अवीव (इजरायल) जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अपनी सूझबूझ से 170 से अधिक यात्रियों की जान बचाई. उनकी इस बहादुरी के लिए दुनियाभर में उनकी हिम्मत की तारीफ हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi praises Pilot Smit Machchhar) से लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक ने कैप्टन स्मित को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए ‘हीरो’ बताया है. अब बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) भी कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हो गए हैं और उनकी जमकर तारीफ (Salman Khan salutes hero pilot Smit Machchhar) की है.

सलमान ने कैप्टन स्मित की बहादुरी की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देर रात एक पोस्ट शेयर किया और उनकी हिम्मत को सलाम करते हुए उनकी दिल से तारीफ की और उन्हें सैल्यूट किया.

सलमान खान ने अपने X एकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी. हम सब आपको दिल से सैल्यूट करते हैं. आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी. वेल डन ब्रो.”

सलमान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी सलमान खान की इस पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में कैप्टन स्मित की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, ” वर्दी पर लगे बैज से ज़्यादा सीने में धड़कता हिंदुस्तान मायने रखता है. आपने साबित कर दिया कैप्टन साहब कि आसमान भी अपनों के आगे झुकता है.” वहीं दूसरे फैंस उन्हें रियल लाइफ हीरो का टैग दे रहे हैं और उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं.

सलमान से पहले कंगना रनौत, शिल्पा शेट्टी, रवीना टण्डन, जैकी श्रॉफ, सोनम कपूर सहित तमाम सेलेब्स कैप्टन स्मित की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर चुके हैं. जावेद अख्तर साहब ने तो कैप्टन को महावीर चक्र से सम्मानित करने की सिफारिश की है.
