Close

संजीव कुमार ने किया था जया बच्चन को फिल्म ‘सिलसिला’ में अमिताभ बच्चन-रेखा के साथ काम करने के लिए राजी, एक्ट्रेस ने रखी थी ये शर्त (Sanjeev Kumar convinced Jaya Bachchan to work with Amitabh, Rekha, she had 1 condition)

मेरी सहेली पॉडकास्ट (Meri Saheli Podcast) पर आए सीनियर जर्नलिस्ट हनीफ जावेरी (Senior Journalist Hanif Javeri) ने फिल्म सिलसिला (Film Silsila) से जुड़े मज़ेदार और दिलचस्प किस्सों का खुलासा किया.

इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर संजीव कुमार से जुड़े मज़ेदार और दिलचस्प किस्सों को जानने के लिए मेरी सहेली पॉडकास्ट के नीचे दिए गैर लिंक पर क्लिक करें –

साल 1981 में आई यश चोपड़ा की फिल्म ‘सिलसिला’ इंडस्ट्री की आइकॉनिक फिल्मों में से एक है. अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार की लव स्टोरी वाली इस फिल्म की कास्टिंग से जुड़े किस्सों ने भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा. इस फिल्म की खास बात ये भी थी कि जब ये फिल्म आई तो उस समय अमिताभ बच्चन-रेखा का रिश्ता काफी चर्चा में था. ऐसे माहौल में जया का अमिताभ-रेखा के साथ फिल्म में काम करना काफी संवेदनशील माना जा रहा था.

सीनियर फिल्म जर्नलिस्ट हनीफ जावेरी ने ‘मेरी सहेली’ के पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया कि फिल्म ‘सिलसिला’ के लिए डायरेक्टर यश चोपड़ा की पहली पसंद स्मिता पाटिल और परवीन बाबी थीं. लेकिन परवीन बॉबी की सेहत संबंधी परेशानियों के कारण उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. फिर स्मिता का रोल जया बच्चन और परवीन का रेखा वाला रोल मिला. रेखा इस फिल्म में काम करने के लिए तैयार थी लेकिन जया बच्चन रेखा की वजह से इस फिल्म में काम करने को रेडी नहीं थी

हनीफ जावेरी ने बताया – जया बच्चन और संजीव कुमार के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग थी. फिल्म ‘कोशिश’ में साथ काम करने के दौरान दोनी के बीच भाई-बहन जैसा रिश्त था. कहते हैं कि जया बच्चन संजीव कुमार को राखी बांधती थीं. यश चोपड़ा को पता चला कि संजीव कुमार जया को अपनी बहन मानते हैं, तो यश चोपड़ा ने संजीव कुमार से जया को बात करने के लिए कहा. संजीव कुमार के समझाने के बाद जया फिल्म करने के लिए तैयार हो गईं.

लेकिन फिल्म में काम करने के लिए जया बच्चन ने एक शर्त रखी. कहा था कि वह शूटिंग के दौरान वे हमेशा सेट पर मौजूद रहेंगी, चाहे उस समय उनकी शूटिंग न हो रही हो. क्योंकि उस समय दोनों के अमिताभ – रेखा के कथित रिश्ते को लेकर मीडिया में काफी अटकलें थीं और फिल्म की कहानी भी ऐसी ही थी.

Share this article