Close

बनारस पहुंचीं कंगना रनौत, किया काशी विश्वनाथ के दर्शन, गंगा आरती में हुईं शामिल, बनारस की गलियों में की शॉपिंग, उठाया चाट और बनारसी चाय का लुत्फ (Kangana Ranaut Visits Varanasi, offers prayers at Kashi Vishwanath Mandir, Performs Ganga aarti) 

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपने भांजे के साथ स्पिरिचुअल यात्रा (Kangana Ranaut on spiritual journey) पर हैं. पिछले दिनों वो गुजरात में थीं, जहां उन्होंने द्वारकाधीश, और सोमनाथ मंदिर में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था और अब वो बाबा शिव की नगरी बनारस पहुंची (Kangana Ranaut Visits Varanasi) हैं, जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ का पूजन दर्शन कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद (Kangana Ranaut offers prayers at Kashi Vishwanath Mandir) लिया, साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हुईं. 

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर बनारस से कई तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि वो यहां आत्मिक शांति व साधना के लिए आई हैं. बनारस में आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव होता है. सोमवार को बनारस पहुंचते ही कंगना ने विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए. इतना ही नहीं, आम श्रद्धालुओं की तरह ही लाइन में खड़े रहकर उन्होंने बाबा कालभैरव के भी दर्शन किए.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत ने दशाश्वमेध घाट पर नौकाविहार किया और गंगा आरती (Kangana Ranaut performs Ganga Aarti) में भी शामिल हुईं. दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में दीपदान करके एक्ट्रेस ने एक्टर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि भी अर्पित की.

Kangana Ranaut

कंगना रनौत काशी की गलियों में घूमीं. इस दौरान उन्होंने बनारसी चाट का लुत्फ उठाया और कुल्हड़ वाली चाय भी पी. इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ गली में शॉपिंग की. 

Kangana Ranaut

इस मौके पर कंगना रनौत ने कहा कि हम यही चाहते हैं कि बाबा का मंदिर हमें भव्य रूप में मिले, जैसा कि वह पहले हुआ करता था. वह उसी स्वरूप में रहे जैसा कि हम काशी के बारे में पुराणों में पढ़ा करते थे.

Kangana Ranaut

कंगना की एक झलक देखने के लिए विश्वनाथ मंदिर से लेकर गंगा घाट तक लोगों की भारी भीड़ थी. कंगना रनौत ने भी फैंस को निराश नहीं किया. उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया और 'हर-हर महादेव' के जयकारे भी लगाए.

Kangana Ranaut

Share this article