'बिग बॉस OTT 2' (Big boss OTT 2) फेम और पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस जिया शंकर (Jiya Shankar) लाइफ का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं. जिया ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से सगाई (Jiya Shankar Gets Engaged) कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर (Jiya Shankar Dreamy Photos of engagement) की हैं और साथ में इमोशनल नोट भी शेयर किया है.

जिया के अफेयर के चर्चे तो पहले भी हुए थे, लेकिन अब जिया ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है. उन्होंने आउटडोर प्रपोज़ल और सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है. उन्होंने सगाई की बड़ी सी रिंग भी फ्लॉन्ट करके ये कन्फर्म कर दिया है कि उनका रिश्ता पक्का हो गया है.

सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए जिया इमोशनल भी नज़र आईं. उन्होंने लिखा, "प्यार तब मिलता है जब आप इसकी सबसे कम उम्मीद करते हैं. लेकिन यहां भगवान ने सच में मेरे सब्र का इम्तिहान लिया. भले ही तुम मुझसे हजारों मील दूर थे, फिर भी तुमसे हुई हर बातचीत ने घर जैसा एहसास कराया. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन हमने हर दिन एक-दूसरे का साथ चुना. तुमने मुझे वह प्यार दिया जिसका इंतजार मुझे जिंदगी भर था. मुझे मुश्किल दिनों में भी तुमने हंसाया. एयरपोर्ट पर गुडबाय के समय तुमने मुझे हमेशा कसकर गले लगाया, जैसे तुम्हारा अपना दिल हजारों टुकड़ों में टूट रहा हो. हम दुनिया में कहीं भी रहे हों, लेकिन तुम्हारा साथ मुझे घर का एहसास कराता था."

जिया ने आगे लिखा, "मेरा गूफबॉल, मेरे बेस्ट फ्रेंड, मेरे ABCD...तुम्हारे साथ जिंदगी सच में एक एडवेंचर है और यह मेरी पसंदीदा रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जैसी है. मैं तुम्हारे साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताने और तुम्हें वैसे ही प्यार करने के लिए एक्साइटेड हूं, जैसे तुमने हमेशा मुझे प्यार किया है."

इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और उनके फ्रेंड्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. साथ ही फैंस उनके मंगेतर के बारे में जानना चाह रहे हैं. तो बता दें कि उनके मंगेतर का नाम करण धनक (Jiya Shankar's Fiance Kaaran Dhanak) है, जो अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कनक धानक वहां पर हुक्का पार्लर चलाते हैं. इसके अलावा उनका वेप और कैनोबिस का भी बिजनेस बताया जाता है.

