Close

कपिल शर्मा ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रमोट करने से किया इनकार, कहा- फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, भड़के फैंस, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #BoycottKapilSharmaShow (Kapil Sharma Gets Trolled For Refusing To Promote The Kashmir Files On His Show)

‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने बड़ा खुलासा किया. द कश्मीर फ़ाइल्स जल्द रिलीज़ होनेवाली है और इसका प्रमोशन भी ज़ोर-शोर से शुरू हो चुका है. लेकिन इस फ़िल्म को लेकर अब एक विवाद जुड़ गया है.विवेक से ट्विटर पर फ़ैन ने डिमांड की कि वो कपिल के शो पर फ़िल्म का प्रमोशन देखना चाहते हैं, तब जवाब में विवेक ने कहा कि वो फ़िल्म का प्रमोशन द कपिल शर्मा शो में करना चाहते थे लेकिन विवेक की हैरानी की सीमा नहीं रही जब कपिल ने ये कहकर कि फ़िल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, फ़िल्म को अपने शो में प्रमोट करने से मना कर दिया.

एक अन्य यूज़र ने भी यही मांग की कि कपिल के शो पर फ़िल्म का प्रमोशन होना चाहिए, तब विवेक ने जवाब में कहा कि ये मैं तय नहीं कर सकता कि उनके शो में किसको इन्वाइट किया जाना चाहिए ये उनकी और शो निर्माताओं की पसंद है कि वो किसको बुलाना चाहते हैं. जहां तक बॉलीवुड का सवाल है, तो मैं कहूंगा कि एक बार मिस्टर बच्चन ने गांधी परिवार के बारे में कहा था- वो राजा हैं हम रंक.

विवेक ने ये भी कहा कि वो खुद कपिल के बड़े फ़ैन हैं और अपनी फ़िल्म उनके शो पर प्रमोट करना चाहते थे लेकिन ये सच है कि उनको शो पर इन्वाइट नाहीं किया गया. बॉलीवुड में नॉन स्टार डायरेक्टर, राइटर्स या अच्छे एक्टर्स की कोई पूछ नहीं है.

डाउनलोड करें हमारा मोबाइल एप्लीकेशन https://merisaheli1.page.link/pb5Z और रु. 999 में हमारे सब्सक्रिप्शन प्लान का लाभ उठाएं व पाएं रु. 2600 का फ्री गिफ्ट

डाउनलोड करें हमारा मोबाइल एप्लीकेशन https://merisaheli1.page.link/pb5Z और रु. 999 में हमारे सब्सक्रिप्शन प्लान का लाभ उठाएं व पाएं रु. 2600 का फ्री गिफ्ट

विवेक के इस खुलासे के बाद फैंस कपिल शर्मा पर भड़क गए और ट्विटर भी उनको बॉयकॉट करने का के ट्वीट्स ट्रेंड करने लगे. फैंस का कहना है कि इतनी अच्छी फ़िल्म को प्रमोशन की ज़रूरत नहीं हम फ़िल्म देखेंगे.

बात फ़िल्म की करें तो ये कश्मीरी पंडितों के पलायन व जघन्य हत्याकांड से जुड़ी है. फ़िल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज़ होगी और इसमें अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नज़र आएंगे.

जहां तक कपिल की बात है तो उनकी तरफ़ से इस मुद्दे पर कोई जवाब या सफ़ाई नहीं आई है.

Share this article