
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर एक बार फिर एक साथ एक ही मंच पर होंगे. अगर आप ये सोच रहे हैं कि कपिल और सुनील का झगड़ा अब ख़त्म हो गया है और वो दोबारा साथ द कपिल शर्मा शो में नज़र आने वाले हैं, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. दोनों एक मंच ज़रूर शेयर कर रहें हैं, लेकिन ये मंच द कपिल शर्मा शो का नहीं है, बल्कि ये नए शो सबसे बड़ा कलाकार का मंच होगा. इस शो में कपिल के शो में दादी और नानी का किरदार निभाने वाले अली नर्स लैला बने हैं, जबकि सुनील ग्रोवर एक बार फिर डॉ. मशहूर गुलाटी बने हैं. ये पहली बार होगा जब कपिल और सुनील के झगड़े के बाद तीनों साथ एक ही शो पर होंगे. सबसे बड़ा कलाकार शो के लिए सुनील ग्रोवर और अली असगर ने एक एपिसोड भी शूट कर लिया है, जिसका एक फनी वीडियो उन्होंने फेसबुक पर शेयर भी किया था.
बोमन ईरानी ने इसी शो के सेट से कपिल के साथ एक पिक्चर भी शेयर की है.
Thanks @KapilSharmaK9 for another memorable evening. This one with the kids of #SabseBadaKalakar on @SonyTV pic.twitter.com/S4iQDLrsRY
— Boman Irani (@bomanirani) April 18, 2017
