Close

करिश्मा तन्ना ने होस्ट किया बेबी शावर, व्हाइट कलर के गाउन में प्रेग्नेंसी ग्लो फ्लॉन्ट करती आईं नज़र, 42 की उम्र में मां बनने जा रही हैं टेलीविजन की क्वीन (Karishma Tanna hosts baby shower for friends, Mommy glows in long white gown, See glimpse of Actress’ dreamy baby shower)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) जल्दी ही मां (Karishma Tanna pregnancy) बनने वाली हैं. वो 42 सा की उम्र में अपने पहले बेबी को जन्म देने वाली हैं. करिश्मा तन्ना की डिलीवरी अगस्त 2026 में होगी और फिलहाल वो अपना प्रेग्नेंसी फेज़ एन्जॉय कर रही हैं और प्रेग्नेंसी से जुड़ी सारी अपडेट्स भी लगातार फैंस के साथ शेयर कर रही हैं. 

हाल ही में करिश्मा तन्ना ने अपना बेबी शावर (Karishma Tanna hosts baby shower) होस्ट किया, जिसमें टीवी इंडस्ट्री के लोग और उनके करीबी फ्रेंड्स शामिल हुए. ये उनकी तीसरा बेबी शावर था. इससे पहले उन्होंने घर पर गोदभराई फंक्शन रखा था. इसके बाद उनकी फैमिली ने उनके लिए साउथ इंडियन स्टाइल में गोद भराई रखी थी, जिसमें पूजा-पाठ और भजन के बीच होनेवाले बेबी पर फैमिली मेंबर्स ने आशीर्वाद बरसाया. अब करिश्मा का तीसरी बार बेबी शावर हुआ है, जिसकी तसवीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

ये बेबी शावर करिश्मा ने खासतौर पर अपने फ्रेंड्स के लिए होस्ट किया, जिसकी झलक उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Glimpse of Karishma Tanna's dreamy baby shower) पर दिखाई है. अपने बेबी शावर के लिए करिश्मा ने व्हाइट कलर का व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें वो काफी स्टनिंग लग रही थीं.

ओपन हेयर, मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट नेकपीस में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो इस कदर दिखाई दे रहा था कि उन पर से नज़रें हटाना मुश्किल लग रहा था. लॉन्ग गाउन में उन्होंने ख़ूबसूरती से बेबी ब्लंट भी फ्लॉन्ट किया.

बेबी शावर में करिश्मा ने हसबैंड वरुण बंगेरा संग केक कट किया और रोमांटिक डांस भी किया. 

मॉम टू बी करिश्मा ने फ्रेंड्स के साथ खूब सारी तस्वीरें क्लिक करवाईं और खूब मस्ती भी की. करिश्मा के फ्रेंड्स ने भी उन्हें खुश और स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ा.

करिश्मा के चेहरे का ग्लो देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वो मां बनने के लिए कितनी खुश और एक्साइटेड हैं. फैंस अब उनकी इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और उन्हें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की क्यूटेस्ट मॉम टू बी बता रहे हैं.

Share this article