Close

‘लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए’ संभावना सेठ के घर आईं डबल खुशियां, बनीं जुड़वां बच्चों की मां, इमोशनल होकर शेयर किया गुड न्यूज, ‘मेरे घर इस बार दीवाली जल्दी आ गई’ (Sambhavna Seth and husband Avinash welcome twins after 10 years of marriage, Actress gets, Writes: Lakshmi aur Ganesh dono ghar aa gaye)

मशहूर एक्ट्रेस और व्लॉगर संभावना सेठ (Sambhavna Seth)  के घर फाइनली नन्हे मेहमान आ गए हैं. पिछले कई सालों से पेरेंट्स बनने का जो सपना संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी देख रहे थे, वह अब आखिरकार पूरा हो गया है. संभावना सेठ मां बन गई हैं. उनके घर डबल खुशियां आई हैं. वो जुड़वां बच्चों (Sambhavna Seth blessed with twins) की मां बन गई हैं. कपल ने एक बेबी बॉय और बेबी गर्ल को वेलकम किया है. संभावना ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की है, साथ ही कैप्शन में बेहद इमोशनल (Sambhavna Seth gets emotional) नोट लिखा है. 

Sambhavna Seth and husband Avinash

करीब 10 के लंबे इंतजार के बाद संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अविनाश द्विवेदी (Avinash Dwivedi)  के घर नन्हीं किलकारी गूंजी है, जाहिर है कपल के लिए ये लाइफ का सबसे खूबसूरत पल होगा और इस खूबसूरत और खुशी के पल को उन्होंने फैंस के साथ भी शेयर किया है. संभावना सेठ और अविनाश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है, "हम एक बेबी गर्ल और एक बेबी बॉय के पेरेंट्स बन गए हैं." इस पोस्ट में कपल ने कई तस्वीरें डाली हैं. उन्होंने हॉस्पिटल से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो दोनों बच्चों को गोद में लिए हुए दिखाई दे रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है.

Sambhavna Seth and husband Avinash Welcomes Twins

संभावना सेठ को सालों के संघर्ष के बाद 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनने का सुख मिला है. जाहिर है ये पल उनके लिए बेहद इमोशनल होगा. कुछ तस्वीरों में संभावना की आंखों में आंसू भी हैं और उनके पति अविनाश उन्हें संभालते हुए दिख रहे हैं.

Sambhavna Seth and husband Avinash

ये गुड न्यूज़ शेयर करते हुए उन्होंने इमोशनल कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, "इस साल महा दिवाली जल्दी आ गई. लक्ष्मी और गणेश दोनों घर आ गए. हमारा हृदय कृतज्ञता से भरा है. हर हर महादेव."

Sambhavna Seth

फैंस भी इस गुड न्यूज़ को सुनकर बेहद खुश हैं और कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं. इसके अलावा कई सेलेब्स ने भी कपल पर प्यार लुटाया है और पैरेंट्स बनने पर उन्हें मुबारकबाद दी है.

Sambhavna Seth and husband Avinash

बता दें कि संभावना सेठ के लिए प्रेग्नेंसी की जर्नी आसान नहीं रही है. संभावना और अविनाश 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे. वो पिछले कई सालों से मां बनने के लिए संघर्ष कर रही हैं. वो करीब 7 से 8 बार आईवीएफ करा चुकी हैं. लेकिन उनकी कोशिश हर बार फेल हो गई.  इसके अलावा पिछले साल उन्होंने मिस कैरेज का दर्द भी झेला था. लेकिन फाइनली कपल सरोगेसी के जरिये पैरेंट्स बन गया है.

Sambhavna Seth

Share this article