Close

बेटे वेद को जन्म देने के 2 महीने बाद जिम वापस लौटी करिश्मा तन्ना, शेयर किया पोस्टपार्टम वर्कआउट- स्पिन बाइक, डंबलबेल्स और भी बहुत कुछ (Karishma Tanna returns to gym two months after son Ved’s birth, shares postpartum workout- Spin bike, dumbbells and more)

जुलाई महीने में बेबी बॉय की मां बनीं टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (TV Actress Karishma Tanna) धीरे-धीरे अपने फिटनेस रुटीन (Fitness Routine) पर वापस आने लगी हैं. हाल ही में करिश्मा ने सोशल मीडिया पर अपने जिम रुटीन की झलक (a glimpse of her gym routine) है.

Karishma Tanna

बच्चे को जन्म देने के बाद हर माँ का डायट और डेली रूटीन पूरी तरह से बदल जाता है. सोने के समय से लेकर खाने तक के लिए अपने लिए थोड़ा सा समय भी नहीं मिल पाता है. हाल ही में मां बनीं करिश्मा तन्ना के साथ भी ऐसा ही हो रहा है.

Karishma Tanna

अपने फर्स्ट बेबी को जन्म देने के बाद करिश्मा ने अपने पोस्टपार्टम जर्नी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है

Karishma Tanna

इस झलक को देखने के बाद फैंस को ये पता चलेगा कि करिश्मा अपने नए रुटीन में किन किन वर्कआउट को ऐड कर रही हैं.

Karishma Tanna

अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर करिश्मा तन्ना वर्कआउट शुरू करने से पहले जिम जाते हुए दिखाई दे रही है. शुरुआत स्पिन बाइक के एक सेशन से करती हैं. बाद में स्ट्रेंथ फोकस्ड एक्सरसाइज करती हैं.

Karishma Tanna

एक्ट्रेस के वर्कआउट रुटीन में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए रिंग रो, डंबेल एक्सरसाइज, वेटेड वॉल-सिट एक्सरसाइज शामिल की हैं.

Karishma Tanna

वर्कआउट करने के बाद करिश्मा अपने को रिलेक्स्ड करने के लिए एक गिलास आइस्ड काफी लेती हैं.

Karishma Tanna

बता दें कि करिश्मा के वर्कआउट रिज़ीम की ये झलक तब सामने आई है, जब वे मां के तौर पर अपने नए रोल को निभाने के लिए एक्सरसाइज को धीरे-धीरे अपने शेड्यूल में शामिल कर रही हैं.

Share this article