Close

हसबैंड विवेक दहिया संग व्हाइट कलर के आउटफिट में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने शेयर की मैटरनिटी शूट की ड्रीमी फोटोज, जल्द ही मम्मी बनने वाली हैं एक्ट्रेस (Divyanka Tripathi shares new dreamy maternity shoot in white with husband Vivek Dahiya)

छोटे पर्दे के फेवरेट कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया( Divyanka Tripathi And Vivek Dahia) शादी के 10 साल बाद पैरेंट्स बनने वाले हैं. जल्द ही कपल के घर में खुशियां दस्तक देने वाली हैं. लेकिन प्रेग्नेंसी से पहले एक्ट्रेस ने ग्लैमर्स मैटरनिटी फोटोशूट (Glamours Maternity Photoshoot) कराया है.

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya

जल्द ही मां बनने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने ग्लैमर्स मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं. मैटरनिटी फोटोशूट की स्टनिंग फोटोज में प्रेग्नेंट दिव्यांका त्रिपाठी बहुत ही प्यारी लग रही है. व्हाइट फ्लोई गाउन में एक्ट्रेस एलीगेंट और ब्यूटीफुल लग रही हैं.

Divyanka Tripathi

समर सीजन को ध्यान में रखते हुए एक्ट्रेस ने अपना मेकअप सटल रखा है. रोजी चीक्स, पिंक न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक और मस्कारा लगाकर दिव्यांका ने अपने लुक को कंप्लीट टच दिया है. बालों का पार्टिशन करके खुले बालों को सॉफ्ट कर्ली स्टाइल दिया. इस सिंपल और एलिगेंट लुक में दिव्यांका फ्रेश लग रही हैं. उनके फेस पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ दिख रहा है.

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya

मैटरनिटी फोटोशूट की इन तस्वीरों में दिव्यांका के साथ उनके हसबैंड विवेक दहिया भी काफी हैंडसम लग रहे हैं. एक्ट्रेस के साथ व्हाइट कलर की ट्यूनिंग करते हुए कपल बेहद डिसेंट और क्यूट लग रहे हैं.

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya

फोटोज की इन सीरीज में विवेक अपनी प्रेग्नेंट वाइफ दिव्यांका का बेबी बंप थामकर पोज देते नजर आए. कपल ने एक साथ मिलकर कई रोमांटिक पोज भी दिए. कुछ सोलो फोटोज में दिव्यांका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं. मां बनने की खुशी उनके फेस पर झलक रही है.

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya

मैटरनिटी फोटोशूट की इन स्टनिंग फोटोज को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा- एक-दूसरे का घर होने से लेकर...किसी और का घर बन जाने तक...हम नहीं जानते कि यह जर्नी कैसी होगी, लेकिन हम अभी से जानते हैं कि यह हमारा सबसे बेहतरीन सफर होने वाला है.

Divyanka Tripathi with husband Vivek Dahiya

दिव्यांका और विवेक की इस एडोरेबल फोटोज पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. फोटोज को लाइक और कमेंट कर उनके पैरेंट्स बनने को बधाईयां दे रहे हैं.

Divyanka Tripathi

Share this article