कसौटी ज़िंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) सीरियल की प्रेरणा उर्फ श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) को एकता कपूर (Ekta Kapoor) के शो कसौटी ज़िंदगी की (Kasautii Zindagii Kay) ने घर-घर की चहेती बना दिया था. श्वेता तिवारी की एक्टिंग को आज भी दर्शक भूले नहीं हैं. अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी जल्द ही टीवी सीरियल में नज़र आ सकती हैं. पलक तिवारी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले ही बहुत पॉप्युलर हैं. पलक तिवारी के इंस्टाग्राम पर लाखों फोलोवर्स हैं और पलक अक्सर अपनी बोल्ड फोटोग्राफ्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं.

यह भी पढ़ें: हिना खान बनीं बंगाली दुल्हन, शादी के जोड़े में फोटो हुई वाइरल (Kasautii Zindagii Kay 2 Actress Hina Khan’s Bengali Bride Look As Komolika)
आप भी देखिए श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी की बोल्ड इंस्टाग्राम पिक्चर्स:
https://www.instagram.com/p/BuL49_Xnm4g/
https://www.instagram.com/p/Bn3mXy7gEP_/
https://www.instagram.com/p/BtEF7MonNJ4/
जहां तक पलक तिवारी के टेलीविज़न डेब्यू की बात है, तो ऐसा सुनने में आ रहा है कि पलक तिवारी जल्द ही टीवी शो ये रिश्ते हैं प्यार के (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) में नज़र आने वाली हैं. हालांकि पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर इस बात का खंडन किया है और कहा है कि ये ख़बर झूठ है और उनकी बेटी पलक तिवारी किसी सीरियल में फिलहाल काम नहीं कर रही है.

यह भी पढ़ें: नागिन मौनी रॅाय हुई और भी बोल्ड, ब्लैक ड्रेस में फोटो हुई वाइरल (Naagin Mouni Roy Posted Bold Pictures On Instagram)
अब पलक तिवारी टेलीविज़न से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी या नहीं ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा, लेकिन ये बात तो तय है कि दर्शक और मेकर्स दोनों ही पलक तिवारी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं.
