कैटरीना कैफ अपनी मैरिड लाइफ के साथ-साथ मदरहुड को भरपूर एंजॉय कर रही हैं. इसके साथ ही वे समय-समय पर अपने दिल की बात, पसंद, फैमिली लाइफ के बारे में भी कुछ न कुछ साझा करती रहती हैं जैसा कि उन्होंने आज पहली तारीख़ को ही न जाने कितने चाहनेवालों का दिल ख़ुश कर दिया अपने फोटोज़ को शेयर करके.
कैटरीना ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने लहराते बालों, पतिदेव विक्की कौशल, बेटे विहान, अपनी पसंदीदा हॉट चॉकलेट, कॉफी आदि के बारे में मज़ेदार बातें लिखते हुए ढेर सारी तस्वीरें साझा कीं. साथ ही यह भी बताया कि उनके लिए मई महीना कितना ख़ास रहा! क्यों न हो उनके डार्लिंग हसबैंड विक्की का 16 मई को जन्मदिन जो पड़ता है. कैटरीना कहती हैं-
मई... तुम कमाल हो 🤩 मैं जिस भी शहर जाती हूं, सबसे बढ़िया हॉट चॉकलेट की तलाश जारी रहती है... यह कहते हुए ख़ुशी हो रही है कि यह अब तक की सबसे अच्छी हॉट चॉकलेट है... और सबसे अच्छी कॉफी भी... ख़ुशहाल परिवार, लेकिन मम्मी का हेयरस्टाइल अजीब है 😯 रेज़ा... तुम्हें देखकर ही मेरे पैरों में दर्द होने लगा. चीनी ✔️ ग्लूटेन ✔️ डेयरी ✔️ गुजराती कुलपति को सर्दी हो गई है... मैंने यह गाना खुद ही खोजा... मुझे इसके बारे में किसी ने नहीं बताया 😇...
मई के उनके फ्लैश बैक अंदाज़ में शेयर किए फोटोग्राफ्स से उनसे जुड़े कई सीक्रेट्स को भी जानने को मिला. जैसे वे जहां कहीं भी घूमने जाती हैं तो अपनी फेवरेट हॉट चॉकलेट कॉफी का स्वाद लेने का मोह नहीं छोड़ पातीं और हर शहर, देश में उससे जुड़े बढ़िया टेस्ट की उन्हें तलाश रहती है, जो उन्हें मिला भी. तभी तो उन्होंने अपने पसंदीदा कॉफी व शॉप की सुंदर तस्वीर शेयर कीं.

उनकी इस मे मंथ की जर्नी में फैंस को यह भी जानने मिला कि वे इन दिनों अपने लाड़ले को क्या पढ़ा रही हैं. जी हां, उन्होंने एक पिक्चर बुक भी साझा कीं.

अब पंजाबी मुंडे से ब्याह रचाया है तो पंजाबी का लगाव तो होना ही है. तभी तो ना पुशदे... पंजाबी सॉन्ग का स्क्रीन शॉट भी पोस्ट करना नहीं भूलीं. अब कैटरीना किस-किस को प्रमोट करना चाहती थीं, जैसे चाइल्ड बुक के लेखक, गाने के गायक, कॉफी शॉप या फिर कुछ और पर उनका यह अंदाज़ सभी को ख़ूब पसंद आ रहा है. इस पर जमकर कमेंट्स भी हो रहे हैं, ख़ासकर कैटरीना के लंबे ख़ूबसूरत बालों पर.



मई महीने की तो भरपूर तारीफ़ हो गई, अब जून में कैटरीना क्या क़यामत ढाती हैं, यह जल्द ही पता चल जाएगा. फ़िलहाल उनकी मे मंथ की फोटो सीरीज़ का लुत्फ़ उठाएं.











Photo Courtesy: Social Media
