Close

मां बनने के बाद कियारा आडवाणी ने पहली बार कराया फ़ोटोशूट, सरायाह को वेलकम करने के बाद किया इंस्टाग्राम पर कमबैक, ऑरेंज ड्रेस में ग्लो कर रही हैं न्यू मॉम (Kiara Advani makes Insta comeback after giving birth to Saraayah, Actress glows in orange outfit, Fans are thrilled to see her)

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Kiara Advani-Sidharth Malhotra) हाल ही में पैरेंट्स (Kiara Advani-Sidharth Malhotra become parents) बने हैं. 15 जुलाई को उनके घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ था. कपल ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील कर दिया है. उन्होंने बेटी का नाम रखा है- सरायाह मल्होत्रा (Saraayah Malhotra).

Kiara Advani

सरायाह मल्होत्रा 15 दिसंबर को चार महीने की हो जाएंगी. कल करीब 6 महीने बाद कियारा पब्लिकली नज़र आईं. बेटी को जन्म देने के बाद पहली बार वो पपाराजी के सामने आईं और उनसे बातें भी कीं. मां बनने के बाद पहली बार अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखकर फैंस खुश हो गए और कियारा पर खूब सारा प्यार लुटाया. 

Kiara Advani

और अब न्यू मॉम कियारा ने मां बनने के बाद इंस्टाग्राम पर कमबैक (Kiara Advani makes Insta comeback) किया है. एक्ट्रेस मां बनने के बाद पहली बार नाइट आउट पर निकली हैं. वो अपने बेस्ट फ्रेंड के साथ नाइट आउट के लिए गईं, जहां से उन्होंने एक फोटोडम्प शेयर किया है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज़ देखकर हैरान हो गए है.

Kiara Advani

कियारा ने इंस्टाग्राम पर ऑरेंज ड्रेस में फोटोज़ (Kiara Advani shares first pics in orange dress) की एक सीरीज़ शेयर की है, जिसमें न उनका पोस्ट डिलिवरी बेली फैट दिख रहा है और न चेहरे पर थकान, बल्कि कियारा अपने पुराने लुक और शेप में लौट आई हैं और बेहद स्लिम व फिट लग रही हैं. इस पोस्ट के साथ कियारा ने कैप्शन में लिखा, "मामाज़ नाइट आउट."

Kiara Advani

कियारा का कॉंफिडेंट और ग्लैमरस कमबैक देखकर फैंस खुश हो गए हैं और जिस ग्रेसफुल तरीके से उन्होंने मदरहुड को एम्ब्रेस किया है, उसके लिए फैंस कियारा की तारीफ कर रहे हैं. कुछ यूजर्स तो इस बात से हैरान हैं कि कियारा इतनी जल्दी बैक तो शेप कैसे आ गईं. फैंस अब लव इमोजी पोस्ट करके एक्ट्रेस पर प्यार लुटा रहे हैं.

Kiara Advani

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी गर्ल के पैरेंट्स बनने की गुड न्यूज़ का अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने फोटोग्राफरों से अपने बेटी की तस्वीरें क्लिक न करने की रिक्वेस्ट भी की थी. हालांकि बेटी के तीन महीने की होने के बाद उन्होंने बेटी की एक झलक दिखाई थी और उसका नाम भी रिवील कर दिया था. 

Share this article