वैलेंटाइन डे पर अपने रिश्ते को सितारों की सही दिशा दें और प्यार को और भी गहरा बनाएं, ज्योतिषाचार्या रिचा पाठक के दिल से दिए गए इस अनोखे मार्गदर्शन से.

वैलेंटाइन डे केवल एक तारीख़ नहीं है… यह वह दिन है जब हम अपने रिश्ते को थोड़ा और समय, थोड़ा और ध्यान और थोड़ा और प्यार देना चाहते हैं. लेकिन अक्सर सबसे बड़ा सवाल यही होता है उन्हें क्या सच में अच्छा लगेगा?
सालों के अनुभव में मैंने एक बात बहुत गहराई से महसूस की है कि हर व्यक्ति के प्यार जताने का तरीक़ा अलग होता है. और यह फ़र्क़ उसकी राशि से साफ़ झलकता है. जब आप अपने साथी को उनकी राशि के स्वभाव के अनुसार समझते हैं तो प्यार में सहजता और मिठास अपने आप आ जाती है.
यह भी पढ़ें: किन राशियों के लिए कैसा होगा वैलेंटाइन डे? (How Will Valentine’s Day Be For Which Zodiac Signs?)
मेष को उत्साह चाहिए. अचानक बना प्लान, लॉन्ग ड्राइव या कोई रोमांचक एक्टिविटी उनके दिल की धड़कन तेज कर देती है.
वृषभ को शांति और सुकून भरा रोमांस पसंद है. सुंदर सजावट, स्वादिष्ट खाना और आपका पूरा ध्यान यही उनके लिए सच्चा प्यार है.
मिथुन को बातें पसंद हैं. हंसी-मज़ाक और दिलचस्प बातचीत से भरी शाम उन्हें बेहद ख़ास लगती है.
कर्क भावनात्मक होते हैं. एक सच्चा पत्र, पुरानी यादों का ज़िक्र या घर पर साथ बिताया गया समय उनके लिए सबसे क़ीमती तोहफ़ा है.
सिंह को महसूस होना चाहिए कि वे आपके लिए ख़ास हैं. थोड़ा सा शाही अंदाज़़, सच्ची तारीफ़ और सुंदर सरप्राइज़ उनका दिन बना देता है.
कन्या छोटी-छोटी बातों में प्यार ढूंढ़ती है. सोच-समझकर किया गया प्लान और सादगी से दिया गया तोहफ़ा उन्हें गहराई से छूता है.
तुला रोमांस की प्रतीक है. फूल, संगीत और संतुलित, ख़ूबसूरत माहौल उन्हें बेहद पसंद है.
वृश्चिक गहराई चाहते हैं. निजी समय और सच्ची भावनाएं उनके लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता हैं.
धनु को घूमना-फिरना और कुछ नया करना अच्छा लगता है. अचानक यात्रा या एडवेंचर प्लान उन्हें ख़ुश कर देगा.
मकर गंभीर और स्थिर होते हैं. परिपक्व बातचीत और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा उन्हें सुरक्षा का एहसास देती है.
कुंभ कुछ अलग चाहते हैं. परंपरागत तरीक़े से हटकर अनोखा सरप्राइज़ या तारों के नीचे बैठकर लंबी बातें उन्हें यादगार लगती हैं.
मीन स्वप्निल और भावुक होते हैं. धीमा संगीत, भावनात्मक शब्द और रोमांटिक माहौल उनके दिल को गहराई से छू लेता है.
याद रखिए, प्यार दिखावे से नहीं, समझ से गहरा होता है. जब आप अपने साथी को उनकी प्रकृति के अनुसार अपनाते हैं तो रिश्ता और मजझबूत हो जाता है.
- रिचा पाठक
ज्योतिष, वास्तु एवं अंकशास्त्र विशेषज्ञ
वेबसाइट: www.jyotishdham.com

Photo Courtesy: Freepik
