लोकप्रिय टीवी अभिनेता और होस्ट गुंजन उतरेजा कल यानी 20 नवंबर को दीपिका नामक लड़की के साथ विवाह के बंधन में बंध गए. इस एक्टर की शादी में मनीष पॉल, आकृति कक्कर और अपारशक्ति खुराना जैसे कई सेलेब्रिटीज़ शामिल हुए. शादी काफी सादे तरीके से आयोजित की गई और उसमें सिर्फ करीबी लोग ही शामिल हुए. बॉलीवुड स्टार अपारशक्ति खुराना भी शादी का हिस्सा बने. उन्होंने अपनी फिल्म के गाने कमरिया पर जमकर डांस किया. हम्टी शर्मा की दुल्हनिया में ‘सैटरडे सैटरडे’ गाना गाने गायिका आकृति कक्कर ने मेहंदी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है. उन्होंने शादी के ठीक पहले की एक पिक्चर शेयर करते हुए लिखा कि दुनियावालों एक और बैचलर गुंजन उतरेजा शादी के बंधन में बंध रहा है. मैं उसके व दीपिका के लिए बहुत खुश हूं….इसके अलावा पॉप्युलर होस्ट मनीष पॉल ने भी दोस्तों के साथ शादी में खूब मस्ती की. शादी में सभी पुरुष ब्लू पगड़ी पहने नज़र आए. शादी में दुल्हन ने शेड्स पहनकर एंट्री की. दुल्हन रेड कलर के लहंगे में बेहद प्यारी दिख रही थीं.






शादी के पहले गुंजन उतरेजा के परिवारवालों और दोस्तों ने मेहंदी और हल्दी का समारोह भी आयोजित किया और सेरेमनी की पिक्स सोशल मीडिया पर अपलोड की हैं, संगीत में गुंजन सहित सभी रिश्तेदारों ने खूब मस्ती की. संगीत के अवसर पर गुंजन ने पेस्टल ग्रीन और ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहने नजर आए.



आपको बता दें कि यह गुंजन की दूसरी शादी है. इससे पहले गुंजन की शादी पल्लवी से हुई थी. काफी समय तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद वे दोनों अलग हुए. गुंजन की पत्नी ने उनपर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिससे गुंजन ने इंकार कर दिया था.
