Close

‘लगा भगवान महादेव मेरे सामने खड़े हों’ महाकाल के दर्शन करके इमोशनल हुईं भारती सिंह, बोलीं ‘मुझे ऐसा लगा जैसे महादेव मुस्कुरा रहे हों और मुझे आशीर्वाद दे रहे हों’ (‘Mahadev was standing in front of me’ Bharti Singh emotional spiritual experience during her visit to Mahakal temple)

लाफ्टर क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) हाल ही में दूसरी बार मां बनी हैं. उन्होंने बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने यशवीर (Yashveer) रखा है. डिलीवरी के बाद वो काम पर लौट चुकी हैं और फैमिली के साथ भी क्वालिटी टाइम बिता रही हैं. वो फैंस से भी हमेशा कनेक्टेड रहती हैं और अपने यूट्यूब व्लॉग (Bharti Singh vlog) के जरिए अपनी लाइफ के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. हाल ही में भारती उज्जैन (Bharti Singh visits Mahakaleshwar Temple) गई थीं, जहां उन्होंने महाकाल के दर्शन करके उनका आशीर्वाद लिया. अब अपने लेटेस्ट यूट्यूब व्लॉग में उन्होंने महाकाल के दर्शन करने का अनुभव साझा किया है.

भारती ने अपने व्लॉग में बताया जब उन्होंने महाकाल के दर्शन (Bharti Singh seeks blessings at Mahakaleshwar Temple) किए, तो ऐसा लगा जैसे महादेव मुस्कुरा रहे हों. उन्होंने कहा, "जब मैं मंदिर के अंदर पहुंचीं और महादेव के दर्शन किए, तो मेरा दिल भर आया. मंदिर में बजती घंटियों की आवाज, मंत्रों की गूंज और लोगों की आस्था को देख दिल खुश हो गया. उस समय ऐसा लगा जैसे भगवान महादेव मेरे सामने खड़े हों. मैं उस पल बहुत ज्यादा इमोशनल हो गई और रोने लगी थी. महाकाल मंदिर का अनुभव हर भक्त के लिए बेहद खास होता है. जब कोई भक्त महाकाल के दर्शन करता है, तो उसे एक अलग ही शांति महसूस होती है.''

भारती सिंह ने कहा, "अगर मौका मिले तो हर किसी को कम से कम एक बार महाकाल के दर्शन ज़रूर करने चाहिए. वहां जाकर ऐसा महसूस होता है जैसे महाकाल हमें खुद जीवन में आगे बढ़ने की राह दिखा रहे हैं."

भारती सिंह ने मंदिर में होने वाली आरती के समय होनेवाली अनुभूति के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, "जब आरती का समय आता है और मंदिर की रोशनी कुछ पल के लिए हल्की हो जाती है, तो प्रार्थना के दौरान महादेव के दर्शन होते हैं और उनकी वास्तविक उपस्थिति का अनुभव होता है. जब आप शिवलिंग को देखते हैं, तो ऐसा लगता है मानो वे मुस्कुरा रहे हों. आशीर्वाद दे रहे हों और कह रहे हों कि जीवन में चाहे कितनी भी मुश्किलें आएं, इंसान को मुस्कुराते हुए आगे बढ़ते रहना चाहिए." भारती ने बताया कि महाकाल के दर्शन करके वो बहुत ईमोशनल हो गई थीं और बस उनकी आंखों से आंसू बहते रहे.

बता दें कि भारती सिंह की भगवान में गहरी आस्था है. वो अपने घर में हमेशा पूजा पाठ करती हैं. गणेश चतुर्थी पर हर साल उनके घर गणेश जी भी विराजमान होते हैं और वे पूरी भक्ति भाव से पूजा पाठ करती हैं. 

Share this article