Close

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने पैतृक गांव बुढ़ाना में खरीदी 55 बीघा जमीन, गांव में दोस्तों और फैंस से मिलकर खुश लगे एक्टर, कुछ समय गांव में बिताना चाहते हैं एक्टर (Nawazuddin Siddiqui buys 55 bighas of agricultural land in his ancestral village Budhana)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) फिलहाल एक अलग वजह से न्यूज़ में हैं. एक्टर ने अपने पैतृक गांव में एक बड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. उन्होंने अपने गांव बुढ़ाना में 55 बीघा जमीन खरीदी (Nawazuddin Siddiqui buys agricultural land) है. उनके गांव से अब उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी गुरुवार 12 मार्च को अपने गांव पहुंचे थे, जहां उन्हें रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर देखा गया. बताया जा रहा है कि उन्होंने गांव में 55 बीघा जमीन खरीदी है, जिसके रजिस्ट्रेशन के लिए वो खुद गांव (Nawazuddin Siddiqui in his ancestral village Budhana) पहुंचे थे. उन्होंने यहां पहुंचकर संबंधित कागज़ों पर साइन किया. ये कृषि ज़मीन है और नवाजुद्दीन ने ये ज़मीन खेती करने के लिए खरीदी है. 

इस दौरान नवाजुद्दीन के भाई फैजुद्दीन सिद्दिकी भी मौजूद थे. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जमीन की कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. ये ज़मीन नवाजुद्दीन ने कुछ समय पहले ही खरीद ली था लेकिन टाइम ना मिलने के कारण इसकी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी. अब जब समय मिलने पर उन्होंने रजिस्ट्री कर ली है.

रजिस्ट्री की फॉर्मैलिटीज पूरी करने के बाद अभिनेता अपनी मां से मिले. उन्होंने अपने पुराने दोस्तों से भी मिले और बेहद खुश नजर आए. मीडिया से बातचीत के दौरान नवाज ने कहा कि अपने गांव आकर उन्हें बेहद सुकून मिलता है. हालांकि, इतने सालों के बाद अपने बचपन के दोस्तों को पहचानने में उन्हें थोड़ी मुश्किल जरूर हुई, लेकिन उनसे मिलकर पुरानी यादें ताज़ा हो गईं. उनके गांव पहुंचने की खबर मिलते ही उनके फैंस की भीड़ भी जुट गई, नवाज़ उन सबसे भी मिले. बताया जा रहा है कि नवाजुद्दीन कुछ समय गांव में बिताना चाहते हैं. वो ईद तक गांव में ही रुकने वाले हैं.

बता दें कि नवाजुद्दीन की खेती करना बेहद है. मुंबई जाने से पहले भी वे गांव में खेती किया करते थे. उन्हें अपने गांव से प्यार है.

Share this article