बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर अपनी सक्सेस की कहानी खुद लिखी है. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ की किसी चुनौती से कम नहीं थीं. बिन ब्याही मां (Unmarried Mother) बनीं.अकेले अपने दम पर बेटी की परवरिश की और आज इंडस्ट्री में खुद का एक अलग मुकाम हासिल किया.

एक दौर था जब वे वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थी. दोनों की मुलाकात हुई. दोस्ती प्यार में बदली. विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादी शुदा थे. उन्होंने नीना गुप्ता से शादी नहीं की. लेकिन अफेयर होने की वजह से दोनों लिव-इन में रहने लगे. इसी बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं.

तब नीना को दुनिया भर की बातें सुनने को मिली, लोगों ने बिन ब्याही मां बनने के ताने मारे. एक्ट्रेस के दोस्तों और करीबी लोगों ने उन्हें अबॉर्शन कराने की सलाह दी. लेकिन नीना ने अबॉर्शन न कराने का फैसला लिया और एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया. जिसका नाम मसाबा गुप्ता है. मसाबा Aaj फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी फैशन डिज़ाइनर है.

नीना गुप्ता ने लोगों के तानों को नज़रअंदाज़ कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को खुद मैनेज किया. क्या आप जानते हैं कि जब एक्ट्रेस प्रेग्नेंट थी. डिलीवरी का समय करीब आ रहा था, उनके पास सी-सेक्शन डिलीवरी कराने तक के पैसे नहीं थे. नीना का अकाउंट खाली था, सिर्फ़ 2000 रूपये थे उनके अकाउंट में. जबकि उस समय सी सेक्शन डिलीवरी कराने का ख़र्च 10 हज़ार रुपए तक आता था.

डॉक्टरों ने पहले ही एक्ट्रेस को बता दिया था कि बेबी सेजेरियन से ही होगा। इसलिए पैसों का इंतज़ाम कर लें. नीना बहुत परेशान थी. लेकिन किस्मत ने साथ दिया। डिलीवरी से ठीक पहले पैसों का इंतज़ाम हो गया. नीना को टैक्स रिफंड के रूप में 10 हजार रुपये मिल गए थे. ये 10 हज़ार रुपए उनके लिए किसी मिरेकल से कम नहीं थे.

मुंबई मिरर को दिए गए एक पुराने इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने सिंगल मदर बनने की जर्नी पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. तब इंटरव्यू में नीना ने कहा था- जितनी समझ मुझे में आज हैं, उस समय होती तो वे कभी भी बच्चे को जन्म नहीं देती. क्योंकि बच्चे को माता-पिता दोनों की ज़रूरत होती है. साल 2008 में नीना गुप्ता ने विवेक मेहरा संग शादी कर ली. आज उनका पास हंसता खेलता परिवार है.
