Close

कैटरीना कैफ ने दिखाई बेबी विहान और हसबैंड विक्की कौशल के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक, साथ में शेयर किया एक इमोशनल नोट, इसे बताया ‘बेस्ट बर्थडे’ (Katrina Kaif gives glimpse of birthday celebration with Vicky Kaushal and baby Vihaan, pens an emotional note calling it the ‘best birthday’)

बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ (Katrina Kaif)ने अपने 43वें बर्थडे सेलिब्रेशन (43th birthday Celebration) के खूबसूरत पलों को झलक सोशल मीडिया पर दिखाई है. लो की फैमिली की ये रेयर फोटो देख कर फैंस बेहद खुश हो रहे हैं.

16 जुलाई को कैटरीना कैफ ने अपना 43वाँ बर्थडे सेलिब्रेट किया. एक्ट्रेस ने अपने हसबैंड और एक्टर विक्की कौशल और बेटे विहान के साथ सेलिब्रेट किए बर्थडे की झलक अपने चाहने वालों को दिखाई है. एक्ट्रेस ने अपना बर्थडे लो की फेस्टिविटी के साथ सेलिब्रेट किया, जिसमें विक्की और विहान के साथ वाली कैंडिड झलकियां दिखाई है.

एक था टाइगर एक्ट्रेस ने अपने बर्थ सेलिब्रेशन के मौके को और भी स्पेशल बनाने के लिए तस्वीरों के साथ एक हार्टफेल्ट नोट भी शेयर किया है, जिसमें लिखा है - हमेशा शुक्रगुजारी के साथ मैं उस सबसे कीमती आशीर्वाद को देखती हूं , जो तुम हो. तुमको भी हैप्पी बर्थडे. तुम भी कोई बुरे नहीं हो.

फैंस के लिए शेयर की गई ये तस्वीरों में इसलिए भी खास है क्योंकि बेटे विहान के होने के बाद विक्की कौशल के साथ कैटरीना का ये पहला बर्थडे था. 2 फोटो में एक्ट्रेस अपने बच्चे के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है. तीसरी फोटो में एक्ट्रेस अपने हसबैंड के साथ हंसते हुए दिख रही है, फोटो में विक्की का फेस नहीं बैक नजर आ रहा है. चौथी और पांचवी फोटो कैटरीना की सोलो फोटो हैं.

इन सभी फोटो में एक्ट्रेस पीछ कलर की ड्रेस पहने हुए और खुले बालों में बेहद प्यारी लग रही हैं. फैंस इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं.

Share this article