Close

यूके में जेनिफर विंगेट ने रचाई सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इस्माइल संग ड्रीमी वेडिंग, सामने आई शादी की तस्वीरें (Jennifer Winget marries Singapore-based businessman William Ishmael in dreamy intimate UK wedding; first photos out)

इतने समय तक अपने रिश्ते को लोगों को नज़रों से छुपाकर रखने के बाद आखिकार जेनिफर विंगेट (Winget Jennifer) ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल (Boyfriend William IShmael) से ड्रीमी वेडिंग (Dreamy Wedding) कर चौंका दिया है. और अब एक्ट्रेस ने अपनी इंटीमेट सेरेमनी की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं

Jennifer Winget and William Ishmael

टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने अपनी लाइफ के एक चैप्टर कर ली. एक्ट्रेस ने अपने सिंगापुर बेस्ड बॉयफ्रेंड विलियम इस्माइल के साथ यूके में इंटीमेट वेडिंग कर ली है. एक्ट्रेस की इंटीमेट वेडिंग में सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. और अब एक्ट्रेस ने अपनी ड्रीमी वेडिंग की शानदार तस्वीरें शेयर की है. जो फैंस का दिल जीत रही हैं.

Jennifer Winget and William Ishmael

एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग डे की खूबसूरत तस्वीरों के कलेक्शन में से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. फोटोज के मोंटाज के साथ अपनी शादी को कंफर्म करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा है. एक हार्टवर्मिंग फोटो में न्यूली मेरिड कपल चर्च के बाहर एक दूसरे का हाथ थामे हुए है. फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं. और इस यादगार पल को अपने कैमरे में कैद कर रहे हैं. कैप्शन लिखा, “.. और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए! ✨ @williamishmael ❤️।”

Jennifer Winget and William Ishmael

अपनी शादी के इस खास दिन के लिए जेनिफर ने बिना स्ट्रैप वाला व्हाइट वेडिंग गाउन पहना, जिसने वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं. जबकि विलियम ने नेवी-ब्लू सूट के साथ क्रीम रंग की वेस्टकोट पहनकर क्लासिक लुक कंप्लीट किया. एक्ट्रेस ने एक रोमांटिक फोटो भी शेयर की है. जिसमें कपल एक बहुत बड़े स्टोन आर्क के नीचे किस करते हुए नज़र आया. जेनिफर ने हाथ में फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है और विलियम ने उन्हें अपनी बाहों में थामा हुए है.

Jennifer Winget and William Ishmael

वायरल हुए एक्ट्रेस की शादी को तस्वीरें और वीडियो फैंस का दिल जीत रहे हैं. कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जेनिफर को शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने वीडियो भी शेयर किए हैं.जिसमें सेलिब्रेशन के खूबसूरत पलों को कैद किया है.

Jennifer Winget and William Ishmael

बता दें कि शादी की अनाउंसमेंट से पहले जेनिफर के फैंस के बीच हलचल तेज हो गई थी. क्योंकि एक्ट्रेस की शादी से पहले उनके अपने ब्राइडल गाउन को चेक करने के बिहाइंड द सीन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे थे. जिसके वजह से जेनिफर की शादी की अटकलें तेज होने लगी थी.

Share this article