छोटे पर्दे पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर घर पॉपुलर हुए नीतीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) को रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ (Ramayan) जरा भी पसंद नहीं आई. उन्होंने जमकर फिल्म की आलोचना की, साथ ही फिल्म में भारतीय संस्कृति को सही तरीके से न दिखाने पर सवाल उठाए हैं.

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है. लेकिन टीवी पर प्रसारित हुई महाभारत में श्री कृष्ण का रोल निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज ने फिल्म की कड़ी आलोचना की है. दिलचस्प बात ये है कि जब रामायण का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था, तो ट्रेलर देखने के बाद नीतीश ने फिल्म की दिल खोलकर तारीफ की थी.

सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर करते हुए नीतीश भारद्वाज ने रामायण पर अपनी नाराजगी जताई। नीतीश ने लिखा है – रामायण’ सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और आस्था से जुड़ी है. इसलिए पर्दे पर दिखाते समय इसकी असली कहानी और सीख का ध्यान रखना जरूरी है.

भगवान विष्णु ने राम के रूप में जन्म लेकर बुराई को खत्म करने, धर्म की रक्षा करने और सही रास्ता दिखाने का काम किया था. फिल्म में रावण को बहुत उदार, न्यायप्रिय और अच्छा राजा दिखाया गया है. नीतीश का मानना है कि इस से रामायण की असली सीख बदल जाती है. नीतीश का कहना है कि फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं है कि फिल्म की तारीफ की जाए.

नीतीश ने ये भी लिखा – बड़े पर्दे पर शानदार वीएफएक्स दिखाने से कहानी की असली भावना और उसका संदेश सामने नहीं आता. यह फिल्म दुनिया में भारतीय सिनेमा की पहचान बनने के लायक नहीं है, मेरे हिसाब से इस फिल्म में भारत की कहानी, संस्कृति और आस्था को सही तरीके से पेश नहीं गया है.
