Close

नो अल्कोहल, नो नॉनवेज, नो एब्यूज- डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सेट पर होता था सख्त नियमों का पालन (No Alcohol, No Non-Veg, No Abuses- Director Vishal Chaturvedi Reveals Strict Rules On Hanuman Ansh Sets)

फिल्म हनुमान अंश (Film Hanuman Ansh) के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी (Director Vishal Chaturvedi) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म मेकिंग से जुड़ी बातें बताते हुए कहा कि फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से पहले टीम रोजाना हनुमान चालीसा (Hanumam Chalisha) का पाठ करती थी.

राइटर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश की चारों तरफ जमकर तारीफ हो रही है. फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि नीम करौली बाबा पर बनाई फिल्म ‘हनुमान अंश’ को बनाते समय उन्होंने फिल्म के सेट पर स्पिरिचुअलिटी और डिसिप्लिन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया.

विशाल चतुर्वेदी ने बताया- फिल्म के सेट पर अभद्र भाषा का प्रयोग, गाली गलौच करना, जोर जोर से चिल्लाना या बहस करना मना था. नॉन वेज फूड और शराब को सेट से दूर रखा गया. क्योंकि फिल्म को आध्यात्मिक भावना के अनुरूप बना रहे थे.

चतुर्वेदी ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए कहा – फिल्म की शिफ्ट सुबह 7 बजे शुरू होती थी. लेकिन कई बार मुश्किलों की वजह से कैमरा काफी देर से स्टार्ट हो पाता था. ऐसे समय पर टीम हनुमान चालीसा का पाठ करती थी. पूरी टीम का मानना था सेट पर आ रही समस्याओं को दूर करने में कहीं न कहीं हनुमान चालीसा का पाठ करने से उन्हें मदद मिली.

चतुर्वेदी ने बताया- नीम करौली बाबा की शिक्षाओं के चलते टीम ने आठ ‘बड़े मंगल’ भंडारे आयोजित किए और गरीबों को खाना बांटा. उनका मकसद सिर्फ़ बाबा के संदेश को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि उसे असल में अपनाना था. इस तरह से लोग फ़िल्म से स्वाभाविक रूप से जुड़ पाए. उन्हें ये एहसास हुआ कि टीम सिर्फ प्रमोशन के लिए नहीं, बल्कि ‘हनुमान अंश’ के मुख्य संदेश का पालन करने की कोशिश कर रही थी.

 

Share this article