Close

सलमान खान अपने फिरोजा ब्रेसलेट को कभी नहीं उतारते- भाईजान ने किया खुलासा, सुपरस्टार ने बताया- ये किसी नेगेटिविटी को पास नहीं आने देता (Salman Khan Reveals Why He Never Removes His Firoza Bracelet, Says- Yeh Negative Energy Ko Pass Nahi Aane Deta)

फैंस अक्सर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को अपने हाथ में फ़िरोज़ा कलर का ब्रेसलेट (turquoise bracelet) पहने देखा होगा. ये ब्रेसलेट सलमान खान का फेवरेट ब्रेसलेट है क्योंकि इस फिरोजा ब्रेसलेट को उन्हें उनके पिता सलीम खान ने गिफ्ट में दिया था, बता दें कि इस फिरोजा ब्रेसलेट को कीमत लगभग 80,000 रूपए हैं.

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान फैंस के बीच जितने पॉपुलर हैं, उतना ही पॉपुलर उनका फिरोजा कलर का ब्रेसलेट भी है. जब भी सलमान किसी पब्लिक अपीयरेंस में नजर आते हैं उनके हाथ में फिरोजा ब्रेसलेट हमेशा रहता है. शायद ही कोई ऐसा मौका हो, जब उन्होंने अपने ये ब्रेसलेट न पहना हो. आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है कि सलमान खान हमेशा इस ब्रेसलेट को पहने रहते हैं.

सलमान खान के लिए ये ब्रेसलेट एक्सेसरी या स्टाइल स्टेटमेंट से कहीं अधिक है. क्योंकि इस ब्रेसलेट के साथ उनका इमोशनल कनेक्शन है. एक पुराने इंटरव्यू में सलमान खान ने इस ब्रेसलेट से जुड़े इमोशनल कनेक्शन के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वे ग्रोइंग एज में थे, तब उनके पिता सलीम खान भी ठीक वैसा ही ब्रेसलेट पहनते थे.

जब वे छोटे थे तो सलमान अक्सर अपने पापा के इस ब्रेसलेट के साथ खेलते रहते थे. जब सलमान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी तब उनके पिता सलीम खान ने उन्हें ऐसा ही ब्रेसलेट गिफ्ट किया था. वो ब्रेसलेट तब से लेकर आज तक सलमान खान के अपीयरेंस का परमानेंट पार्ट बन गया है.

सलमान खान ने इस ब्रेसलेट के बारे में बात करते हुए बताया कि इस ब्रेसलेट को पहनने से आपके ऊपर कोई नेगेटिविटी हावी नहीं होती. यदि आपके ऊपर कोई नेगेटिविटी आ रही है, तो सबसे पहले यह उसे पकड़ लेती है, ब्रेसलेट में वेंस बनती है और फिर वो क्रेक हो जाता है. ये मेरा सातवां स्टोन है. इस से पहले 6 स्टोन क्रैक हो चुके हैं.

Share this article