नोरा फतेही ने अपनी मदमस्त अदाओं और जानलेवा डांस से बहुत कम समय में फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. जहां सत्यमेव जयते फिल्म में उनका आइटम सांग दिलबर… दिलबर… ने धूम मचा दी थी. उसी तरह स्ट्रीट डांसर 3 डी फिल्म की गर्मी… गाने ने माहौल गरमा दिया है. फिल्म हो या रियल दोनों में ही नोरा की अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं.

फ़िलहाल सोशल मीडिया पर अपने वायरल वीडियो के लिए तो वे सुर्ख़ियों में हैं ही, इसके अलावा अपनी कई फिल्मों में दिलकश जलवे से यह कनाडियन मॉडल व एक्ट्रेस दर्शकों के दिलोदिमाग़ पर छाई हुई हैं.
https://www.instagram.com/p/B7bCJWIpiR9/
बैले डांस के लिए ख़ास जानी जानेवाली नोरा फतेही ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे बाहुबली, भारत व सत्यमेव जयते फिल्मों के गाने से मशहूर हुईं. लेकिन स्ट्रीट डांसर में उनका अलग ही अंदाज़ और बोल्डनेस देखने को मिल रहा है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी वे एक से एक वीडियो डालकर इस ठंड मौसम में लोगों के जज़्बात में गर्मी ला रही हैं. वरुण धवन के साथ भी उनके कई वीडियो और अवॉर्ड शो में परफॉर्म किए गए नृत्य वायरल हुए हैं. आप भी उनके रील व रियल दोनों ही अदाओं का आनंद लीजिए.
https://www.instagram.com/p/B7VTMDNJFMV/
https://www.instagram.com/p/B7XmkEmplQR/
https://www.instagram.com/p/B7fiGywJqIt/
https://www.instagram.com/p/B7aK22tp4S6/
https://www.instagram.com/p/B63L1awJCFu/
https://www.instagram.com/p/B6nzb39JiD3/
https://youtu.be/JYuDIpSDU2c
