Close

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बारे पाकिस्तान के मुफ्ती अब्दुल कावी ने दिया शॉकिंग बयान, बोले- ऐश्वर्या राय को मुस्लिम बनाकर करूंगा निकाह… (Pakistan’s Mufti Abdul Qavi makes SHOCKING statement about Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan, Says- He Would Convert Aishwarya Rai To Islam And Marry Her)

पाकिस्तानी मौलाना अब्दुल कावी (पाकिस्तानी Maulana Mufti Abdul Qavi) अक्सर अपने बयानों के चलते विवादों में बने रहते हैं. अब्दुल कावी ने इस बार ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन (Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan) के बारे में चौंकाने वाला बयान दिया है. खासतौर से ऐश्वर्या राय (Specially Aishwarya Rai) के बारे में तो इतनी घटिया टिप्पणी की है, सुनने के बाद लोग अब्दुल कावी पर एक्शन लेने की मांग कर रहे हैं.

Mufti Abdul Qavi

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर पाकिस्तान के एक मौलाना ने बेहद शर्मनाक और घटिया बयान दिया है. इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी कंट्रोवर्सी हो रहा है. अपने बयान में मौलाना ने कहा है कि अगर ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का तलाक होता है तो वे एक्ट्रेस के पास निकाह का प्रपोजल भेजेंगे.

Aishwarya Rai and Abhishek Bachchan

एक पॉडकास्ट में आए पाकिस्तान के मौलाना मुफ्ती अब्दुल कावी ने बातचीत के दौरान ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के रिश्ते के बारे में बात की. बात करते हुए मौलाना बोले - सुना है कि मियां-बीवी के बीच अलहदगी मतलब तलाक की सूरत बनी है. अगर दोनों अलग होते हैं, अल्लाह करे ऐसा न हो, मैं तो घरों को आबाद करने वाला हूं, लेकिन फिर भी अगर ऐसा होता है, तो इंशाअल्लाह उनकी तरफ से भी मुफ्ती साहब के लिए पैगाम-ए-निकाह आ जाएगा.

Aishwarya Rai

इस बात पर होस्ट ने फिर सवाल दागा कि आप मुस्लिम होकर किसी गैर-मुस्लिम से शादी कैसे करेंगे? मुफ्ती कावी ने तुरंत राखी सावंत के फातिमा बनने का उदाहरण दे डाला.

Aishwarya Rai

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब मौलाना कावी ने इस तरह के भद्दे और घटिया बयान दिए हों. इस से पहले इसी साल एक इंटरव्यू में मुफ्ती कावी ने राखी सावंत से शादी करने की भी बात कही थी. कुछ लोगों को लगता है कि मौलवी पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसा करते हैं.

Share this article