And Miss World 2000 is Miss India… ये आवाज़ एक बार फिर गूंज गई प्रियंका चोपड़ा के ज़ेहन में. वो लम्हा, वो दिन आज फिर याद आ गया उन्हें, क्योंकि यही वो दिन था जब प्रियंका चोपड़ा के सिर पर सजा था मिस वर्ल्ड का ताज. 18 साल की प्रियंका बन गई थीं मिस वर्ल्ड और देश का नाम किया था रोशन.
प्रियंका ने टि्वटर पर अपनी उस फीलिंग को शेयर भी किया है. प्रियंका ने लिखा, ”मैं 18 साल की थी और मुझे आइडिया भी नहीं था कि मैं कहां जा रही हूं… लेकिन वाह क्या यात्रा रही है. आप सभी का शुक्रिया…”
Wow.. 18 year old me with no idea of what I was getting into.. But what a ride it's been. Thank you all. #missworld2000 https://t.co/0BDP6ghICI
— PRIYANKA (@priyankachopra) November 30, 2016
आज प्रियंका इंटरनेशनल सेलेब्रिटी बन चुकी हैं, लेकिन 30 नवंबर का वो दिन उनके लिए हमेशा ख़ास रहेगा. देखें ये तस्वीरें, जब प्रियंका बनी थीं मिस वर्ल्ड.







